फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   one more case came in lady police station hisar

6 माह से हो रहा था यौन शोषण, महिला थाना खुला तो दिखाई हिम्मत

Sun, 30 Aug 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Sun, 30 Aug 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन

पिछले छह महीने से यौन शोषण का शिकार हो रही युवती ने शनिवार को महिला थाना पहुंच कर आरोपी के खिलाफ मुंह खोलने की हिम्मत दिखाई। युवती की झिझक टूटी तो महिला पुलिस भी तुरंत हरकत में आ गई और युवक के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गांव रवाना कर दी। दुष्कर्म का यह मामला महिला थाने की एफआईआर-2 है। थाने में अभी दो मामले ही दर्ज हुए हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को धरातल पर आए महिला थाने को लेकर आईजी अनिल कुमार राव, एसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता का दावा यही था कि शोषित महिलाएं बेझिझक यहां आकर आपबीती सुना सकती हैं।
विज्ञापन


एक दिन बाद शनिवार को ऐसा ही हुआ। आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से महिला थाना पहुंची युवती ने शिकायत दी कि उसके साथ गांव का ही एक युवक राहुल पिछले 6 महीने से लगातार दुष्कर्म करता आ रहा है। उसने आरंभ में उसके घर में घुस कर उससे जबरदस्ती की। साथ ही उसे धमकाया कि किसी को बताया तो वह उसे बदनाम कर देगा। उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका दावा था कि उसके पास उसकी कुछ आपत्तिजनक चीजें हैं। इन्हीं के दम पर वह पिछले 6 महीने से उसे ब्लैकमेल कर उसका यौन शोषण करता आ रहा है। उसे महिलाओं के थाना खोलने की खबर लगी तो न्याय की तलबगार हो गई।

डीएसपी जयपाल सिंह ने बताया कि युवती के साथ घर के बाद खेत में भी दुष्कर्म हुआ। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में आरोपी राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि युवती ने हिम्मत दिखाई है। पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही अन्य आवश्यक कार्रवाई की है। पीड़िता को अगर काउंसिलिंग की जरूरत हुई तो पुलिस उसकी इसमें मदद करेगी।

घबराई हुई थी पीड़िता
महिला थाना प्रभारी सरोजबाला ने बताया कि पिछले छह महीने से यौन शोषण का दंश झेल रही युवती बुरी तरह से घबराई हुई थी। महिला पुलिस कर्मियों को सामने देख कर उसकी झिझक टूटी। इस पर उसने अपने पर हुई ज्यादती का पूरा वाक्या पुलिस को सुनाया। पुलिस ने मामला दर्ज करने में कोई देरी नहीं की। आरोपी राहुल को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम गांव भेजी गई है।

बोले एसपी, यही था मकसद
आईजी अनिल कुमार राव ने कहा कि महिला पुलिस थाना खोलने के पीछे सरकार की मंशा यही थी कि महिलाएं, युवतियां अपने पर हुई ज्यादती को बताने में किसी प्रकार का संकोच न करें।


थाने के उद्घाटन के साथ ही महिलाएं यहां अपनी व्यथा, पीड़ा लेकर पहुंच रही हैं। इन पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे जुल्म न सहें, बल्कि महिला थाने में आकर न्याय की लड़ाई की शुरुआत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed