फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Neighbor raped a Class V student in Hisar of Haryana

हिसार: पड़ोसी ने बहन बनाकर 5वीं कक्षा की मासूम से किया दुष्कर्म, रक्षाबंधन पर पीड़िता से राखी बंधवाता था आरोपी

Sat, 29 Jan 2022 11:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 29 Jan 2022 11:17 PM IST
सार

पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। महिला का कहना है कि दुष्कर्म के बाद आरोपी ने बच्ची को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। 

विज्ञापन
Neighbor raped a Class V student in Hisar of Haryana
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के हिसार शहर के नजदीकी गांव में एक 5वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप छात्रा के पड़ोस में रहने वाले युवक पर लगा है। आरोपी युवक ने पीड़िता को बहन बना रखा था। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी 14 साल की बेटी सरकारी स्कूल में 5वीं कक्षा में पढ़ती है। उनके पड़ोस का युवक पिछले दो साल से उनके घर आता-जाता था। आरोपी मेरी बेटी को बहन मानता था व रक्षा बंधन पर राखी बंधवाने आता था। आरोप है कि जब वे खेतों में मजदूरी करने जाते थे तब उक्त आरोपी ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। दुष्कर्म के बाद उनकी बेटी गुमशुम रहने लगी। खाना भी नहीं खाती थी। जब मां ने छात्रा से इस बारे में पूछा तो वह रोने लगी और आपबीति बताई। 
विज्ञापन


छात्रा ने बताया कि उक्त आरोपी ने एक दिन नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया व गलत काम किया। छात्रा की मां का कहना है कि इस बारे में गांव में पंचायत भी हुई थी। पंचायत में आरोपी लड़के के परिजनों ने लड़के की इस शर्मनाक हरकत की माफी मांग ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इसके बाद भी वह लड़का हमें परेशान करने लगा। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि वह लड़का अब भी उनकी लड़की से दुष्कर्म करने की सरेआम धमकी देता है। छात्रा व छात्रा की मां की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी लड़के के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed