{"_id":"58d021164f1c1be7431a31be","slug":"narakari-bhavan-road-hisar-fairing-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल डिपो फाटक के पास होटल पर चलाई गोली, युवक बाल-बाल बचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेल डिपो फाटक के पास होटल पर चलाई गोली, युवक बाल-बाल बचा
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Tue, 21 Mar 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
गन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरंकारी भवन रोड पर तेल डिपो फाटक के पास सोमवार रात सैनी भोजनालय ढाबे पर दो युवकों ने गोली चला दी। गोली वहां लगे एक शीशे के आर-पार हो गई। इस हमले में महाबीर कॉलोनी का युवक बाल-बाल बच गया। उसका कहना है कि उसे निशाना बनाकर गोली चलाई गई। पुलिस की टीम सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और जांच की।
विज्ञापन
बताया जाता कि महाबीर कॉलोनी का शमशेर होटल पर आया था। तभी वहां दुर्गा कॉलोनी के दो युवक आये और उनमें से एक ने गोली चला दी। बताया जाता है कि दोनों युवकों ने दुकान पर आये शमशेर को निशाना बनाकर गोली चलाई। मगर गोली शीशे से पार होकर गोली उसे न लगकर दीवार से टकराकर गिर गई। गोली चलाने के बाद हमलावर फरार हो गये। सूचना मिलने पर सिविल लाइन के एसआई संदीप श्योराण, सीआईए-टू इंचार्ज संदीप कुमार और अर्बन इस्टेट चौकी इंचार्ज भूपसिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से एक खोल बरामद किया है। पुलिस देर रात तक पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
वहीं, एक अन्य घटना में भिवानी जिले के खानक कस्बे में अपनी क्लीनिक बंद कर रहे डॉ. रामकेश को दो अज्ञात युवकों ने गोली मार दी। पीठ पर लगी गोली शरीर से आरपार हो गई। उन्हें गंभीर अवस्था में नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन