फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   murder, murder in hisar, crime news, dead body find, Hisar

दोस्तों के साथ रात को पी शराब, सुबह घर के बाहर मिला शव

Tue, 19 Jul 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Tue, 19 Jul 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
murder, murder in hisar, crime news, dead body find, Hisar
- फोटो : अमर उजाला

गांव सरसौद में एक व्यक्ति की हत्या कर शव उसके घर के बाहर गली में फेंक गए। मृतक व्यक्ति का नाम 35 वर्षीय कुलदीप उर्फ लीला है। परिजनों ने बताया है कि वह कुलदीप कुछ दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। सुबह जब परिजन उठे तो उसका शव घर के नजदीक ही बरसाती पानी में पड़ा मिला।

विज्ञापन


उसके मुंह से खून निकला हुआ था। मामले की सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शहर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है। फिलहाल परिजनों ने किसी का हत्या करने के मामले में नाम नहीं लिया है। पुलिस ने मृतक के ताऊ रामधारी के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घर के लिए सामान लाने की बात कहकर निकला था बाहर
मृतक के ताऊ रामधारी ने बताया कि उनका भतीजा कुलदीप उर्फ लीला खेतीबाड़ी का काम करता था। उन्होंने बताया कि कुलदीप शराब का सेवन जरूर करता था। शाम को वह गांव से ही घर का कुछ सामान लेने की बात कहकर बाहर निकला था। लेकिन वापस नहीं लौटा। गांव के कुछ लोगों ने बताया कि रात को वह तीन लोगों के पास बैठकर शराब पी रहा था। उसके बाद उसकी हत्या कैसे कर दी गई जानकारी नहीं। मामले की सूचना उन्होंने सुबह शव देखकर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बरवाला थाना प्रभारी जगबीर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव के पास मिला सामान
आरोप है कि कुलदीप के पास बैठ कर जो शराब पी रहे थे, उन्हीं लोगों ने उसकी हत्या कर शव को घर के पास फेंक दिया। घटना स्थल पर शव को घसीटने के निशान भी मिले है। मौके से कुलदीप द्वारा दुकान से खरीदा हुआ सामान भी मिला है, जिनमें कुछ खाने पीने की वस्तुएं थीं।


मृतक कुलदीप के ताऊ रामधारी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। परिवार के लोगों ने कुछ युवकों पर शक जाहिर किया है। पूछताछ की जाएगी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- जगबीर सिंह, एसएचओ, थाना बरवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed