फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Murder hisar, Balwala hisar, Ramfal hisar, Hisaar

महिला की हत्या करने वाले को उम्रकैद

Tue, 13 Dec 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Tue, 13 Dec 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Murder hisar, Balwala hisar, Ramfal hisar, Hisaar
court shimla

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विमल कुमार की अदालत ने सोमवार को हत्या के जुर्म में बरवाला के वार्ड 12 निवासी रामफल को उम्रकैद की सजा सुनाई। अदालत ने शुक्रवार को महिला राजपती को बरी करते हुए उसके पति रामफल को दोषी करार देकर सजा सुनाने बारे फैसला सुरक्षित रख लिया था।

विज्ञापन


पुलिस ने इस बारे में 7 जून 2012 को केस दर्ज किया था। अदालत में चले अभियोग के अनुसार बरवाला के वार्ड 12 में वारदात वाले दिन राजमिस्त्री बलबीर सिंह की भैंस घर से थोड़ी दूरी पर रामफल के घेर में चली गई थी। बलबीर भैंस लेने गया तो भैंस वहां आने की बात पर उसकी रामफल से कहासुनी हो गई थी। उन दोनों के घर आमने-सामने हैं। वे कहासुनी करते हुए अपने घरों के आगे आ गए थे। बलबीर सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर कहा था कि रामफल ने अपनी पत्नी राजपती से कहा था कि बंदूक लेकर आ। रोज का झंझट खत्म कर देता हूं। इतने में राजपती अंदर से बंदूक ले आई थी। इसी बीच बलबीर की पत्नी बिमला अंदर से आकर चौखट में खड़ी हो गई।
विज्ञापन


तभी रामफल ने बंदूक से बिमला को सीधी गोली मार दी। उसने बलबीर को भी गोली मारनी चाही, लेकिन वह जान बचाने के लिए वहां से भाग निकला। बाद में वे लोग किसी तरह घायल बिमला को एक वाहन में बरवाला के सरकारी अस्पताल में और वहां से उसे हिसार के सरकारी अस्पताल ले गए। यहां उसे रोहतक रेफर कर दिया गया। कुछ घंटे बाद बिमला ने यहां एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया था। बरवाला थाना पुलिस ने इस बारे में रामफल और उसकी पत्नी राजपती के खिलाफ हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। मुद्दई के अधिवक्ता आरएल बिमल ने बताया कि कोर्ट ने दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed