फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   miscreants killed the woman during the robbery in Hisar

Murder in Hisar: लूटपाट के दौरान बदमाशों ने किया महिला का कत्ल, जेवर लूट ले गए

Mon, 06 Mar 2023 07:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 06 Mar 2023 07:36 PM IST
सार

महिला अलसुबह घर के बाहर शौचालय के पास मृत हालत में मिली। गले और हाथ पर निशान मिले। अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। बदमाश 15 ग्राम सोने की तबीजी, 15 ग्राम सोने के टॉपस और 12 ग्राम चांदी की पाजेब लूट ले गए।

विज्ञापन
miscreants killed the woman during the robbery in Hisar
घटना स्थल का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र। राममूर्ति का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार के गंगवा गांव के पास हरिजन मोहल्ला में रहने वाली 52 वर्षीय महिला राममूर्ति की लूटपाट के दौरान गला दबा कर हत्या कर दी। बदमाश गले में पहनी हुई 15 ग्राम की सोने की तबीजी, 15 ग्राम सोने के टॉपस और 12 ग्राम की चांदी की पाजेब लूट कर ले गए। अलसुबह घर के बाहर शौचालय के पास राममूर्मि का शव मिला। हाथ और गले पर चोट के निशान मिले है।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह, डीएसपी अशोक कुमार और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। आजाद नगर थाना पुलिस ने मृतका के पति संतलाल बिश्नोई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ लूटपाट के दौरान हत्या करने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल देर शाम को एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


सुबह चार बजे शौच के लिए घर से बाहर आई थी
मूलरूप से रावतखेड़ा के रहने वाले संतलाल बिश्नोई ने बताया कि वे 20 साल से पत्नी राममूर्ति के साथ गंगवा गांव के नजदीक हरिजन मोहल्ला में रहते हैं और पशु पालक है। रात 11 बजे पत्नी पड़ोस में रहने वाले विनोद की मां और पत्नी के साथ बातचीत करने के लिए गई थी। करीब 12.26 मिनट पर पर दोनों महिलाएं राममूर्ति को घर के बाहर छोड़कर वापस चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह चार बजे पत्नी शौच के लिए घर के बाहर बने शौचालय में गई। एक घंटे तक वापस न आने पर घर के बाहर उसकी तलाश करने के लिए गया और देखा कि शौचालय के पास गोबर के उपलों के ऊपर पत्नी मृत हालत में थी।


गले में पहनी हुई सोने की तबीजी, कानों के टॉपस और चांदी की पाजेब गायब थी। गले और हाथ पर चोट के निशान थे। इस बारे में पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी। सुबह पुलिस अधीक्षक लाेकेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया।

एक संदिग्ध को हिरासत में लिया
महिला की लूटपाट के दौरान की गई हत्या मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। -लोकेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed