फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   married woman died under suspicious circumstances in Hisar, relatives of deceased jammed dead body

Hisar: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मृतका के परिजनों ने शव रख जाम लगाया, ससुराल पक्ष के साथ मारपीट

Fri, 21 Jul 2023 02:31 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 21 Jul 2023 02:31 PM IST
सार

विवाहिता की मौत मामले में परिजनों का आरोप है कि मृतिका के सोने के जेवरात पहने हुए थे वह भी गायब हैं। वहीं, शुक्रवार दोपहर को चिकित्सकों ने यहां पर पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया और डेड बॉडी को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
married woman died under suspicious circumstances in Hisar, relatives of deceased jammed dead body
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार के अग्रोहा गांव में विवाहिता की संदिग्ध हालात में हुए मौत मामले में चिकित्सकों द्वारा डेडबॉडी को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर करने और पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होने से खफा मृतका के परिजनों ने नागरिक अस्पताल के सामने रोड जाम कर दिया । डेड बॉडी को  सड़क के बीच में रख पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन


मृतिका के सोने के जेवरात गायब
परिजनों का आरोप है कि मृतिका के सोने के जेवरात पहने हुए थे वह भी गायब हैं। जानकारी के अनुसार मंगाली गांव के रहने वाले ताराचंद का कहना है कि करीब साढ़े तीन साल पहले बेटी रीना की शादी मिल गेट एरिया के रहने वाले विकास के साथ की थी। शादी के बाद से विकास और उसकी मां दोनों मिलकर बेटी को परेशान कर रहे थे कई बार दोनों पक्षों के बीच में पंचायत भी हुई।
विज्ञापन


ताराचंद का आरोप है कि वीरवार को विकास और उसकी मां ने मिलकर बेटी को जहरीला पदार्थ पिला दिया। इस कारण उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि शुक्रवार दोपहर को चिकित्सकों ने यहां पर पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया और डेड बॉडी को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा के लिए रेफर कर दिया। वहीं परिजनों का कहना है कि पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। इसी बात को लेकर गुस्साए परिजनों ने डेड बॉडी उठाकर क्लॉथ मार्केट के पास चौराहे के बीच में रख दी और रोड जाम कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed