{"_id":"634d839539fa524fd4627f9c","slug":"married-man-cheated-and-raped-a-girl-by-marrying-her-in-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: शादीशुदा ने धोखे से शादी कर महिला से किया दुष्कर्म, पुलिस ने केस दर्ज कर की जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: शादीशुदा ने धोखे से शादी कर महिला से किया दुष्कर्म, पुलिस ने केस दर्ज कर की जांच शुरू
Mon, 17 Oct 2022 10:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 17 Oct 2022 10:02 PM IST
सार
एचटीएम थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि युवक ने खुद के पहले से शादीशुदा होने की बात छुपाई।
विज्ञापन
दुष्कर्म मामला।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार शहर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति पर धोखे से शादी कर दुष्कर्म, मारपीट और अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला ने एचटीएम थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
मेरी मौसी ने मेरी शादी एक युवक से करवाई। शादी के बाद मेरे साथ दुष्कर्म व अप्राकृतिक यौन शोषण किया। अब मैं 6 महीने की गर्भवती हूं और अब वह मुझे छोड़ना चाहता है। मुझे अब पता चला है कि वह पहले से शादीशुदा है। उसने धोखे से मेरे साथ शादी की।
विज्ञापन
आरोप है कि उसने नया मकान बनवाने की बात कह कर मेरा घर भी तुड़वा दिया। इस संबंध में 23 अगस्त को पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी। महिला सेल की जांच के बाद अब एचटीएम थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन