फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Married groom returning attacked, cash, jewelery looted, Hisar

शादी करा लौट रहे दूल्हे पर हमला, नकदी, आभूषण लूटे

Sun, 13 Nov 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/हिसार,अमर उजाला
ब्यूरो/हिसार,अमर उजाला Updated Sun, 13 Nov 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
शादी के बाद कार में गांव खरकड़ा लौट रहे दूल्हे विनोद कुमार को शुक्रवार देर रात बरवाला में कुछ युवकों ने मारपीट कर और पटके से गला घोंटने का प्रयास कर घायल कर दिया। हमलावरों ने दूल्हे की दो बहनों व भाभी के साथ दुर्व्यवहार भी किया। आरोप है कि हमलावर दूल्हे से नकदी व जेवर लूट ले गए और उन्होंने तोड़फोड़ कर कार क्षतिग्रस्त कर दी।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में उपचार करा रहे बरवाला के पास गांव खरकड़ा के 21 साल के विनोद कुमार ने बताया कि उसकी शादी फतेहाबाद के गांव मल्हड़ की रजनी के साथ हुई। वह रात को फेरे लेकर दुल्हन और परिवार की महिलाओं के साथ कार में लौट रहा था। बरवाला से पहले तीन युवक एक कार कभी उनसे आगे तो कभी पीछे करने लगे। बरवाला में दुर्गा मंदिर के पास उन्होंने कार हमारी कार के आगे अड़ा दी। फिर उन्होंने फोन किया तो दो मिनट में एक शादी समारोह से वहां 30-35 युवक पहुंच गए। उन्होंने उसके साथ मारपीट की। फिर उन्होंने पटके से गला घोंटने की कोशिश की। कुछ युवक बीचबचाव कर रहे थे। उपद्रवियों ने उसकी भाभी व दो बहनों से दुर्व्यवहार भी किया।
विज्ञापन


वे नीचे उतरे तो हमलावरों ने कार क्षतिग्रस्त कर दी। कंट्रोल रूम पर फोन करने पर तुरंत पुलिस की दो जिप्सी मौके पर पहुंचीं। पुलिस कर्मियों ने एक हमलावर को दबोच लिया, जबकि बाकी मौके से फरार हो गए। विनोद का आरोप है कि हमलावर उसकी चेन, अंगूठी, नकदी और और कुछ अन्य समाना छीन ले गए। फिर वे पुलिस के पहरे में घर पहुंचे। दूल्हा विनोद हमले का ठोस कारण नहीं बता पाया। बरवाला थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने कहा कि इस बारे में शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed