{"_id":"6207e83d82494d78dc5e4231","slug":"lover-got-viral-obscene-video-of-girl-in-hisar-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: प्रेमी ने युवती का अश्लील वीडियो इंटरनेट पर किया वायरल, प्रेमी की पत्नी ने डिलीट करने के नाम पर 25 हजार रुपये ऐंठे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार: प्रेमी ने युवती का अश्लील वीडियो इंटरनेट पर किया वायरल, प्रेमी की पत्नी ने डिलीट करने के नाम पर 25 हजार रुपये ऐंठे
Sat, 12 Feb 2022 10:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 12 Feb 2022 10:32 PM IST
सार
आरोप है कि युवती के प्रेमी ने युवती को झांसे में लेकर उससे न्यूड वीडियो कॉल करवाई। आरोपी की पत्नी ने वीडियो डिलीट करने के नाम पर पीड़िता से 25 हजार रुपये भी ऐंठ लिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
हिसार जिले में एक युवती का अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने का मामला सामने आया है। वीडियो को युवती के पूर्व प्रेमी ने ही वायरल किया है। हिसार की एक कॉलोनी में रहने वाली 27 वर्षीय युवती ने बताया कि आरोपी बैंक में कैशियर पद पर तैनात है। 4 साल पहले युवती की मुलाकात आरोपी के साथ उसी के बैंक में ही हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे का नंबर शेयर कर लिया और दोनों में लगातार बातचीत होने लगी।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित युवती ने कहा है कि उसको झांसे में लेकर न्यूड होकर वीडियो कॉल करने के लिए कहा। उसने कॉल की, लेकिन आरोपी ने वीडियो अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया। जब पीड़िता को इस बारे में पता चला तो उसने आरोपी प्रेमी को वीडियो डिलीट करने के लिए कहा, लेकिन उसने वीडियो डिलीट नहीं की।
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार, कुछ दिनों बात उसके आरोपी प्रेमी की पत्नी का उसके पास फोन आया कि उसका अश्लील वीडियो उसके पास है। अगर वीडियो डिलीट करवानी है तो 25 हजार रुपये दो। युवती ने अपने भाई से कॉलेज में फीस भरने के नाम पर 25 हजार लेकर आरोपी प्रेमी की पत्नी को दे दिए।
विज्ञापन
घटना के बाद पीड़िता की प्रेमी के साथ बोलचाल बंद हो गई। जनवरी महीने में युवती के भतीजे ने बताया कि उसका अश्लील वीडियो एक साइट पर अपलोड किया गया है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी प्रेमी व उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।