फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   loot, loot in hisar, rotter looted car from caters, hisar

सुशीला भवन के पास हमला कर केटरर्स से बदमाशों ने छीनी गाड़ी

Tue, 01 Nov 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार Updated Tue, 01 Nov 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
loot, loot in hisar, rotter looted car from caters, hisar
कार लूटेरे - फोटो : Demo Pic

तीन बदमाश सोमवार रात करीब आठ बजे सुुशीला भवन के पास केटरर्स राजेंद्र पर हमला कर उन से उनकी आई 20 गाड़ी छीन ले गए। घायल हुए राजेंद्र को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची सिटी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सेक्टर 13 निवासी राजेंद्र सिंह डीएन कॉलेज के पास अमित फूड केटरर्स के नाम से कैटरिंग शॉप चलाते हैं। सोमवार रात करीब 8 बजे दुकान बंद करके अपनी सफेद रंग की आई 20 गाड़ी में सवार होकर डीएन कॉलेज रोड से होते हुए अपने घर की ओर जा रहे थे। इस दौरान सुशीला भवन के पास तीन युवक जबरदस्ती गाड़ी के सामने आ गए। राजेंद्र ने गाड़ी को ब्रेक लगाए तो युवक उनके साथ बदतमीजी करने लगे। इसके बाद युवकों ने उस पर मुक्के, लात, घूूंसे से हमला बोल दिया।

विज्ञापन


युवकों ने जबरदस्ती उन्हें गाड़ी से नीचे फेंक दिया और गाड़ी सहित फरार हो गए। बाद में कुछ लोगों ने घायल राजेंद्र को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ लोगों ने राजेंद्र सिंह के बताए नंबर पर फोन कर उनके परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बदमाश उनकी आई 20 गाड़ी छीनकर राजकीय बालिका विद्यालय की ओर गाड़ी लेकर फरार हो गए। राजेंद्र सिंह के रिश्तेदार राजीव नगर निवासी सुरजीत ने बताया कि गाड़ी में दो महंगे मोबाइल तथा पर्स भी था। पर्स में करीब दस हजार रुपये की नकदी थी। हमलावर पर्स की दस हजार की नकदी व मोबाइल फोन भी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमें गाड़ी छीनने के बारे में सूचना मिली है। पूरी जानकारी के लिए पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। बयान लेकर आगे की कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल गाड़ी का नंबर लेकर वीटी कराई है।

- सुरेंद्र सिंह, एसएचओ, सिटी थाना हिसार

पहले गाड़ी के संग ले ली थी जान
शहर के बीचों बीच हुई इस घटना ने सचिन मर्डर केस की कुछ यादें ताजा करा दीं। करीब दो माह पहले 11 सितंबर को टाउन पार्क के सामने से बदमाश गाड़ी छीन कर ले गए थे। सेक्टर 9-11 निवासी युवक सचिन बंसल की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस कई दिन तक इस केस को हल नहीं कर पाई थी। आरोपियों के स्केच जारी कर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। बाद में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed