फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Lady inspector of income tax office arrest, bribe, two thousand, Hisar

महिला टैक्सेशन इंस्पेक्टर दो हजार रुपये रिश्वत लेते काबू

Thu, 04 Aug 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 04 Aug 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Lady inspector of income tax office arrest, bribe, two thousand, Hisar
रिश्वत - फोटो : bureau

विजिलेंस टीम ने बुधवार को लघु सचिवालय में कार्रवाई कर एक्साइज विभाग की टैक्सेशन इंस्पेक्टर आशा रानी को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आशा रानी ने गांव कुलाना निवासी सुरेश कुमार से टिन नंबर अलॉट करने के नाम पर दो हजार रुपये मांगे थे। आशा रानी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


छापामार कार्रवाई के दौरान टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि सिसाय पुल के निकट इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान करने वाले सुरेश कुमार ने उन्हें शिकायत दी थी कि एक्साइज विभाग की टैक्सेशन इंस्पेक्टर आशा रानी उसे टिन नंबर अलॉट करने के लिए दो हजार रुपये की रिश्वत मांग रही है।
विज्ञापन


इसके तहत विभाग ने आगे की कार्रवाई को अंजाम देने के लिए टीम गठित कर ओमप्रकाश शर्मा को बीडीओ नियुक्त किया। टीम ने सुरेश को एक हजार रुपये के दो नोट पाउडर लगाकर दिए और दोनों नोट के नंबर अपने पास लिख लिए। इसके बाद सुरेश ने इंस्पेक्टर से पैसे लेकर टिन नंबर अलॉट करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेश ने बुधवार सुबह जैसे ही इंस्पेक्टर आशा रानी को दो हजार रुपये थमाए और विजिलेंस टीम को इशारा कर दिया, जिस पर टीम ने रंगे हाथों आशा रानी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम ने आशा रानी के हाथ धुलवाए, जिस पर उनके हाथ लाल हो गए।

टीम में भूपेंद्र शर्मा के अलावा एसआई गोपाल दास, एएसआई जगमीत, एचसी गरसेवक, एचसी इंद्रपाल आदि शामिल थे। बाद में हिसार के सरकारी अस्पताल में इंस्पेक्टर आशा रानी का मेडिकल करवाया।


टिन नंबर के बाद करदाता को मिलती है छूट
बता दें कि टिन नंबर करदाता पहचान नंबर होता है, जोकि व्यापार में प्रयोग होता है। टिन नंबर लेने के बाद एक करदाता को कर कम लगता है और साथ ही कर में छूट भी मिलती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed