फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   jail vardar bhiwani, loot hisar,

भिवानी जेल वार्डर सहित दो को मात्रश्याम के पास गन प्वाइंट पर लूटा

Sun, 11 Dec 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Sun, 11 Dec 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
jail vardar bhiwani, loot hisar,
गन शॉट
मात्रश्याम के नजदीक लुटेरों ने लगातार दो दिन से खूब उत्पाद मचा रखा है। पुलिस के पास सूचना होने के बावजूद पुलिस हरकत में नहीं आ रही। शुक्रवार की रात को लुटेरों ने एक पुलिस कर्मचारी यानी भिवानी जेल के वार्डर आत्माराम पंवार को ही गन प्वाइंट पर लूट लिया। सीसवाल गांव निवासी पंवार रात करीब साढ़े 10 बजे स्कूटर से गांव जा रहे थे। लुटेरों ने उनके साथ खूब मारपीट की। स्कूटर की चाबी झाड़ियों में फेंक दी और 10 हजार रुपये की नकदी, मोबाइल फोन, बाइक के कागजात, बैंक कॉपी, एटीएम सहित कई जरूरी सामान लूटकर ले गए। भिवानी जेल वार्डर आसपास की ढाणियों में जाकर शरण ली और फिर पुलिस व अपने सीनियर भिवानी जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट नरेश बूरा को सूचना दी। सूचना पर पुलिस अधिकारियों सहित परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। ठीक इससे पहले वाले दिन भी बदमाशों ने सीसवाल गांव निवासी दिनेश को गन प्वाइंट पर लूट लिया। दिनेश ने वारदात की शिकायत भी सदर पुलिस को दी थी। मगर पुलिस कोई हरकत में नहीं आई। उस वक्त दिनेश अपने मशरूम फार्म से घर आ रहा था। उसके साथ लूट करने वाले चार युवक थे। चारों के चेहरे ढके हुए थे। उन्होंने इसी अंदाज में वारदात की।
विज्ञापन


शादी में शामिल होने आए थे हिसार
जेल वार्डर पंवार ने बताया कि वे डीएसपी नरेश बूरा के साथ भिवानी से हिसार सेंट्रल जेल वन के डीएसओ जेएन बागड़ी की बेटी की शादी में शरीक होने के लिए सेक्टर 16 कम्युनिटी सेंटर में आए हुए थे। रात दस बजे शादी समारोह से निपटने के बाद पंवार ने डीएसपी नरेश बूरा को बोस्टर्ल जेल के नजदीक स्थित उनके मकान पर छोड़ दिया। वहां से वे स्कूटर लेकर अपने गांव सीसवाल के लिए निकले थे।
विज्ञापन


पुलिस वाला है गोली मार दो वरना मरवा देगा हमें
जेल वार्डर पंवार ने बताया कि जब वे मात्रश्याम जेबीटी कॉलेज से कुछ ही दूरी पर पीछे से एक बाइक आई। बाइक पर तीन युवक सवार थे। तीनों ने मुंह पर रुमाल बांधी हुई थी। उन्होंने बाइक आगे लगाकर स्कूटर रुकवा लिया। बाइक से दो युवक उतरे उन्होंने उसकी कनपटी पर गन लगा दी। तीसरा युवक भी नीचे उतर कर आया और मारपीट करने लगा। वार्डर ने बताया मुलाजिम हूं। फिर भी उन्होंने पर्स निकाल लिया। सोने की अंगूठी भी निकाल ली। मोबाइल और बैग में रखे जरूरी कागजात समेत उसे भी ले लिया। स्कूटर की चाबी निकालकर झाड़ियों में फेंक दी। पंवार का कहना है कि तीनों युवक आपस में बात करने लगे और गालियां देते हुए बोले पुलिस वाला है हमें पकड़वा देगा इसे गोली मार दो वरना हमें तो मरवा ही देगा। वार्डर ने कहा आपको जो ले जाना है ले जाओ मैं कुछ नहीं करूंगा। इसके बाद वारदात कर बाइक सवार तीनों हिसार की तरफ वापस आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed