{"_id":"63890c392401b9173e5f9c79","slug":"idols-vandalized-at-religious-place-in-hisar-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: धार्मिक स्थल पर मूर्ति खंडित, सामान सड़क पर फेंका, भावनाएं भड़काने का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: धार्मिक स्थल पर मूर्ति खंडित, सामान सड़क पर फेंका, भावनाएं भड़काने का केस दर्ज
Fri, 02 Dec 2022 01:49 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 02 Dec 2022 01:49 AM IST
सार
करीब एक माह पहले भी धार्मिक स्थल में रखी हुईं कुछ मूर्तियों को खंडित किया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार जिले के गांव सलेमगढ़ स्थित एक धार्मिक स्थल में आठ मूर्तियों के खंडित करने का मामला सामना आया है। इतना ही नहीं असामाजिक तत्वों ने धार्मिक प्रतिक को भी उखाड़ कर खेतों में फेंक दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन
सुबह पुजारी धार्मिक स्थल पहुंचे तो घटना का पता चला। सूचना मिलने पर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। सदर थाना पुलिस ने बलजीत की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सलेमगढ़ निवासी बलजीत ने बताया कि वे गांव में बने धार्मिक स्थल की पिछले 25 सालों से देखभाल कर रहे हैं। बुधवार सुबह पांच बजे पूजा के लिए पहुंचे तो पाया कि मूर्तियां खंडित पड़ी हैं। धार्मिक प्रतिक भी गायब मिला। बाद में जांच की तो धार्मिक प्रतिक खेत में पड़ा दिखाई दिया।
विज्ञापन
मूर्तियों पर किया शृंगार सड़क पर फेंका हुआ था। उन्होंने बताया कि करीब एक माह पहले भी धार्मिक स्थल में रखी हुईं कुछ मूर्तियों को खंडित किया था। जांच अधिकारी एचसी रणवीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।