{"_id":"6213ef2c091c9b7f3c2faae0","slug":"husband-kills-wife-in-village-barwa-of-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: भाइयों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर कुएं में फेंका, गुमशुदगी की लिखाई रपट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार: भाइयों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर कुएं में फेंका, गुमशुदगी की लिखाई रपट
Tue, 22 Feb 2022 01:29 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सिवानी मंडी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिवानी मंडी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:29 AM IST
सार
आरोपी ने सिवानी थाने में गुमशुदगी की रपट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कुबूला।
विज्ञापन
crime
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हरियाणा के हिसार जिले के सिवानी मंडी क्षेत्र के गांव बड़वा के एक व्यक्ति ने अपने दो भाईयों के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या कर राजस्थान के गांव बीबीपुर के कुएं में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी सिवानी थाने में उसकी गुमशुदगी की रपट दर्ज कराने पहुंच गया। इस दौरान पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कुबूला। पुलिस ने उसकी निशानदेही से सोमवार को कुएं से महिला का शव बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
सिवानी थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि 17 फरवरी को गांव बड़वा के सोनू ने सिवानी थाने में पत्नी सुशीला के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान जब पुलिस ने पूछताछ की तो सोने बार-बार बयान बदल रहा था। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल लिया। आरोपी ने बताया कि उसने अपने भाई प्रकाश के साथ मिल कर सुशीला की हत्या की।
विज्ञापन
इसके बाद उसके शव को खुर्दपुर्द करने के लिए उसने अपने मामा के लड़के राजेश से बात की तो उन्होंने बीबीपुर के कुएं में फेंक दिया। सोमवार को पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कुएं से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आरोपी को मंगलवार अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन