{"_id":"63fb874bc129f4861f0d9753","slug":"husband-beat-up-his-wife-in-rohtak-of-haryana-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सालगिरह पर पत्नी कर रही थी गिफ्ट का इंतजार, पति ने सिर पर किए तवे से वार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: सालगिरह पर पत्नी कर रही थी गिफ्ट का इंतजार, पति ने सिर पर किए तवे से वार
Sun, 26 Feb 2023 09:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 26 Feb 2023 09:52 PM IST
सार
घटना रोहतक के पहाड़ावाला मोहल्ला की है। रविवार को महिला के मायके वाले उसे हिसार के नागरिक अस्पताल ले आए। घायल महिला हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती है। महिला के सिर में 5 टांके आए हैं।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार में शादी की सालगिरह पर पत्नी गिफ्ट का इंतजार कर रही थी, लेकिन किसी बात पर विवाद होने पर पति ने उसके सिर पर तवे से वार कर घायल कर दिया। घटना शनिवार सुबह रोहतक के पहाड़ावाला मोहल्ला की है। रविवार को महिला के मायके वाले उसे हिसार के नागरिक अस्पताल ले आए, जहां महिला के सिर में पांच टांके आए हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन शहर की राजकीय कॉलोनी निवासी महिला आशु ने बताया कि 22 साल पहले रोहतक निवासी ठेकेदार रविंद्र के साथ शादी हुई थी। कुछ समय से पति छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करता आ रहा है। 9 बार पहले भी मारपीट कर घायल कर चुका है, उसके बाद समझौता कर लेता है। महिला ने बताया कि 25 फरवरी को शादी की सालगिरह थी तो पति से गिफ्ट मिलने का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
पानी की रॉड को लेकर हुआ विवाद
घायल आशु ने बताया कि सुबह बच्चों ने पानी गर्म करने के बाद रॉड को खिड़की पर रखा दिया। कुछ देर बाद पति आया और खिड़की में रॉड को देख कहने लगा कि इसे खुंडी पर क्यों नहीं टांगा। इसी बात को लेकर मारपीट करने लगा। बेटे ने बीच बचाव किया तो उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने उसके सिर पर तवे से वार कर दिया। पुलिस को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन