फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hurled hot Oil, two brother serious

दो भाइयों पर हलवाई ने खौलता हुआ तेल फेंका

Wed, 11 Nov 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Wed, 11 Nov 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
hurled hot Oil, two brother serious

हांसी के समाधा मंदिर के बाहर मंगलवार को प्रसाद की रेहड़ी लगाने वाले नरेंद्र और उनके भाई सुभाष पर हलवाई ने रंजिशन खौलता हुआ तेल डाल दिया।

विज्ञापन


हलवाई ने पहले दोनों भाइयों के साथ मारपीट की और फिर वारदात को अंजाम दिया। दोनों भाई गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हमला करने का आरोप मंदिर के पास मिठाई की दुकान करने वाले एक दुकानदार और उनके बेटे पर लगा है।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन नरेंद्र का आरोप है कि वह पिछले कई दिनों से मंगलवार को समाधा मंदिर के बाहर प्रसाद की रेहड़ी लगाता है। मंदिर के पास ही एक मिठाई वाले की दुकान है। आरोप है कि जब भी वह प्रसाद की रेहड़ी लगाता है तो दुकानदार लड़ाई झगड़ा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह रेहड़ी लेकर जब मंदिर के पास पहुंचा तो फिर से उसने झगड़ा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि दुकानदार ने अपने बेटे के साथ पहले डंडों से हमला किया, फिर हम दोनों भाइयों पर उबलता हुआ तेल डाल दिया।

आसपास के लोगों ने उपचार के हांसी के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस को मामले की सूचना दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed