फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   House fire in Hansi, Goods worth lakhs of rupees burnt, Woman narrowly escaped, neighbors found control

हांसी में मकान में लगी आग: लाखों रुपये का सामान जला, महिला बाल-बाल बची, पड़ोसियों ने पाया काबू

Mon, 15 May 2023 11:54 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 15 May 2023 11:54 AM IST
सार

पीड़ित भीम सैनी सब्जी बेचने का काम करता है। आग लगने की घटना के समय भीम सैनी की पत्नी कमला सैनी अकेले सो रही थी । जब आग की लपटे उसके बेड तक पहुंची तो उसे आग का पता चला। आग देखकर उसने जोर जोर से आवाज लगानी शुरू की।

विज्ञापन
House fire in Hansi, Goods worth lakhs of rupees burnt, Woman narrowly escaped, neighbors found control
मकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हांसी के वार्ड 25 स्थित मंडी सैनियान में रविवार देर रात 11 बजे एक मकान में आग लग गई। इस घटना में मकान में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया। वहीं घर में रह रही महिला हादसे में बाल-बाल बच गई। पड़ोसियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि आग बुझाते समय दो लोगों के हाथ जल गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


महिला ने मचाया शोर
जानकारी के अनुसार पीड़ित भीम सैनी सब्जी बेचने का काम करता है। आग लगने की घटना के समय भीम सैनी की पत्नी कमला सैनी अकेले सो रही थी । जब आग की लपटे उसके बेड तक पहुंची तो उसे आग का पता चला। आग देखकर उसने जोर जोर से आवाज लगानी शुरू की। इसके बाद आस पास के लोगों ने पानी डाल कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लोगों ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मगर जब तक दमकल कर्मी पहुंचे मकान का सामान जल चुका था।
विज्ञापन


नकदी सहित साढ़े तीन लाख रुपये का सामान जला
स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आसपास के घरों को आग की चपेट में आने से बचाया गया। आग लगने से घर में रखा पलंग, कपड़ा, एलईडी, फ्रिज, बेड, कूलर, कपड़े  सहित 60 हजार रुपये की नकदी सहित साढ़े तीन लाख रुपये का सामान जल गया। भीम सैनी ने बताया कि उसे मकान में आग लगने की सूचना आस पास के लोगों ने फ़ोन पर दी। इसके बाद वह मौके पर पहुंचा तो आग से सारा सामान जल चुका था। वार्ड के पार्षद कृष्ण सैनी ने पीड़ित परिवार को सरकार की तरफ से उचित मुआवजा देने की मांग की है। भीम सैनी ने बताया कि उसने बड़ी मेहनत से मकान बनाया था। मगर मकान में आग लगने के कारण सब कुछ जल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed