फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar: Woman who filed rape case against Haryanvi artist arrested

Hisar: हरियाणवी कलाकार पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाली महिला गिरफ्तार, दो आरोपी पहले धरे जा चुके

Mon, 08 Apr 2024 09:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 08 Apr 2024 09:53 PM IST
सार

मामले में पहले दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। मामला दर्ज होने के बाद महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी। सुसाइड नोट भी लिखा था। पुलिस ने आत्महत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज कर लिया था।

विज्ञापन
Hisar: Woman who filed rape case against Haryanvi artist arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणवी कलाकार नवीन नारू पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराने व समझौते के मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस मामले में पहले दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 28 फरवरी को भाजपा युवा नेता कपिल शर्मा उर्फ नेहरू जेल में बंद हरियाणवी कलाकार को केस से बाहर निकालने की एवज में पैसे लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने हरियाणवी कलाकार के रिश्तेदार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में धरौदी गांव निवासी जयपाल ने बताया था कि वह भी हरियाणवी कलाकार है। नवीन नारू उसकी रिश्तेदारी में पड़ता है। कुछ महीने पहले हांसी निवासी एक महिला ने नवीन नारू पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में नवीन नारू जेल में बंद है। उन्होंने बताया कि नवीन नारू को इस मामले से निकालने के एवज में उक्त महिला, भाजपा युवा नेता कपिल नेहरू व रामसिंह कॉलोनी निवासी सतपाल ने उनसे पैसों की डिमांड की थी।

उन्होंने इस एवज में उनसे 20 लाख रुपये की डिमांड की थी। बाद में 15 लाख रुपये पर सहमति बनी थी। इसके बाद हांसी कोर्ट के पास डेढ़ लाख रुपये लेते पुलिस ने दो आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा था। पुलिस ने महिला सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 


दुष्कर्म के केस में समझौता कराने के एवज में पैसे लेते हुए करीब एक महीना पहले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसी मामले में एक महिला के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था। अब महिला की गिरफ्तारी की गई है। -जगजीत सिंह, एसएचओ, सिटी थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed