{"_id":"645522cbe10ac785ac0a5fd3","slug":"hisar-surya-nagar-police-outpost-incharge-arrested-for-taking-bribe-of-rs-8-000-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: 8 हजार रुपये की रिश्वत लेता सूर्य नगर पुलिस चौकी इंचार्ज गिरफ्तार, एएसआई मौके से फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: 8 हजार रुपये की रिश्वत लेता सूर्य नगर पुलिस चौकी इंचार्ज गिरफ्तार, एएसआई मौके से फरार
Fri, 05 May 2023 09:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 05 May 2023 09:07 PM IST
सार
शनिवार को एएसआई को अदालत में पेश किया जाएगा। इस बारे में सूर्य नगर के रहने वाले कृष्ण कुमार ने विजिलेंस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन
bribe
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार में विजिलेंस ने सूर्य नगर पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई रविंद्र को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। विजिलेंस की टीम उसे पकड़ कर ले गई। वहीं एएसआई बलविंदर सिंह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विजिलेंस को दी गई शिकायत में सूर्य नगर की गली नंबर 14 में रहने वाले कृष्ण ने बताया कि 18 अप्रैल 2023 को सूर्य नगर में धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया था। जिसकी जांच एएसआई बलविंदर के पास है। चौकी इंचार्ज और एएसआई कृष्ण से आरोपी की कॉल डिटेल निकलवाने के नाम पर 15 हजार रुपये की डिमांड की है।
विज्ञापन
विजिलेंस डीएसपी ने टीम का गठन किया और शिकायतकर्ता को 15 हजार रुपये पाउडर लगे हुए दे दिए। शिकायतकर्ता ने पुलिसकर्मी से बात की तो उसने पुलिस चौकी में बुलाया। शिकायतकर्ता पुलिस चौकी पहुंचा और पाउंडर लगे हुए 15 हजार रुपये एएसआई रविंद्र को दे दिए।
विज्ञापन
इसी दौरान उसने विजिलेंस टीम को इशारा कर दिया। टीम मौके पर पहुंची और एएसआई रविंद्र को 8 हजार रुपये के साथ पकड़ लिया। जबकि एएसआई बलविंदर मौके से फरार हो गया। विजिलेंस टीम मामले की जांच कर रही है।