फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar police took action on cow smuggling from Punjab to Maharashtra

हिसार में गो तस्करों पर कार्रवाई: गाय को पंजाब से महाराष्ट्र ले जाने वाले तीन व्यक्ति गिरफ्तार, फर्जी मिले...

Fri, 28 Apr 2023 10:49 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 28 Apr 2023 10:49 AM IST
सार

हिसार सदर थाना के सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने कहा कि सूचना मिलने पर हम मौके पर पहुंचे ट्रक और गायों को कब्जे में ले लिया है सभी गायों को सुरक्षित श्री हरियाणा कुरुक्षेत्र गौशाला उतार दिया। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Hisar police took action on cow smuggling from Punjab to Maharashtra
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार में नकली कागजात और फर्जी मोहर लगाकर कागज तैयार की गई, जिसका भंडाफोड़ हुआ है। गौपुत्र सेना के जिला सचिव खजान हिंदू ने बताया कि वह ढ़ढूर पुल के पास खड़े थे। तभी सिरसा की ओर से आ रही पंजाब नंबर की गाड़ी राजगढ़ की तरफ मुड़ गई। शक के आधार पर हमने डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद कुछ ही दूरी पर पुलिस के सहयोग से गाड़ी को रुकवा लिया गया।

विज्ञापन


गाड़ी के कागजात मिले फर्जी
गाड़ी की तलाशी लेने के बाद  पता चला कि कैंटर में 14 गाय को ठूंस-ठूंस भर रखा था। ड्राइवर से पूछे जाने पर उसने कागजात दिखाए जोकि फर्जी निकले। सुरेश गुर्जर बजरंग सेना के अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए कहा कि चालक ने अपना नाम कुलदीप पुत्र पृथम सिंह गांव मलकपुर जिला गुरदासपुर, दूसरे आरोपी ने अजीत पुत्र सूखा गांव धर्मकोट व तीसरे व्यक्ति ने अपना नाम बलजीत पुत्र सतोख सिहं बताया। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
सदर थाना के सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने कहा कि सूचना मिलने पर हम मौके पर पहुंचे ट्रक और गायों को कब्जे में ले लिया है सभी गायों को सुरक्षित श्री हरियाणा कुरुक्षेत्र गौशाला उतार दिया। मामले की जांच की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ हरियाणा गौसंवर्धन एवं गौसंरक्षण अधिनियम 2015 के तहत कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर प्रमोद स्वामी, संजय कांगड़ा ठसका,संदीप चिकनवास सहित अन्य उपस्थित रहे।।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed