फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hisar news, hinidiii news, murder, cirme, hisar

एटीएम कार्ड बदलकर रुपये उड़ाने वाले यूपी में पकड़े

Fri, 13 May 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Fri, 13 May 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
hisar news, hinidiii news, murder, cirme, hisar
एटीएम कार्ड बदलकर रुपये उड़ाने वाले यूपी में पकड़े - फोटो : bureau

विज्ञापन
 एटीएम बूथ पर हाथ की सफाई दिखाकर कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के बदमाशों को ललितपुर पुलिस और स्वॉट ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए चारों बदमाश हरियाणा में हिसार जिले के रहने वाले हैं। उनसे 37 एटीएम कार्ड और हजारों रुपये बरामद होने के साथ ही कई वारदातों का खुलासा किया गया है।
ललितपुर एसपी मो. इमरान ने वीरवार को पत्रकारों को बताया कि ललितपुर जिले के साथ ही कई प्रदेशों में एटीएम कार्ड से ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से विभिन्न बैंकों के 37 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि वीरवार को एसएसआई निगवेंद्र सिंह को मुहल्ला तालाबपुरा निवासी दीपक साहू ने जानकारी दी कि पिछले दिनों उसका एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपयचे निकालने वाले शख्स को उसने पुलिस लाइन स्थित एटीएम बूथ के पास देखा है और उस पर नजर रखने के लिए अपने दोस्त को पीछे लगा दिया है। जानकारी पर एसएसआई निगवेंद्र सिंह व स्वॉट टीम (स्पेशल वैपंस एंड टैक्टिक्स) प्रभारी देवी सिंह फोर्स के साथ पुलिस लाइन के पास पहुंचे, जहां दीपक ने आरोपियों के बारे में बताया था। पुलिस को देखकर सफेद रंग की ऑल्टो गाड़ी में सवार आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



कार में सवार चारों आरोपियों को कोतवाली लाकर पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से वारदात कर रहे हैं। तलाशी में उनके पास से 37 एटीएम कार्ड व नशीली गोलियां बरामद हुईं। पकड़े गए आरोपियों में हरियाणा के जिला हिसार के सामधा रोड हांसी निवासी राजेश के पास 16 एटीएम कार्ड, आठ हजार रुपये नकद, ड्राइविंग लाइसेंस, इंदिरागढ़ लाखन माजरा जिला रोहतक निवासी सुमेर के पास से आठ एटीएम कार्ड, 9,400 रुपये नकद, जिला हिसार के थाना बांस के पुठी समैण निवासी जोगिंदर के पास से सात एटीएम कार्ड, 1,950 रुपये नकद, एक मोबाइल व जिला हिसार के थाना बांस के पुठी समैण निवासी जोगिंदर के पास से छह एटीएम कार्ड और एक हजार रुपये नकद बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह रेलवे स्टेशन पर लोगों से दोस्ती गांठकर उन्हें नशीली गोलियां खिलाकर लूट की घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

कई स्थानों पर कर चुके हैं वारदात
बदमाशों ने बताया कि उन्होंने जिला ललितपुर के अलावा झांसी, दतिया, टीकमगढ़, ग्वालियर सहित मध्यप्रदेश के अन्य स्थानों पर, उत्तर प्रदेश व हरियाणा में कई जगहों पर एटीएम कार्ड से रुपये निकाले हैं। पुलिस अधीक्षक मो. इमरान ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के बारे में कई जिलों की पुलिस को सूचित किया गया है, जिससे अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सके। झांसी व दतिया जिले की पुलिस ने वीरवार को जिले में आकर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।


पहले जेबकतरी, फिर बने एटीएम ठग
एसपी मो. इमरान ने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपी वर्षों से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते रहे हैं। कुछ वर्ष पहले तक आरोपी जेब काटने का काम करते थे, बाद में एटीएम से पैसे उड़ाने लगे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि कार्ड बदलने के बाद बड़ी रकम को हड़पने के लिए यह एक खाते से दूसरे खाते में रुपयों को ट्रांसफर कर देते थे। फिर जरूरत पड़ने पर उस खाते से रकम निकाल लेते थे। इनके पास से तकरीबन हर बैंक के एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed