फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar News, Hindi News, Crime, Loot, Accused Arrest, Hisar

लिफ्ट देकर चचेरे भाइयों को लूटने वाले गिरफ्तार

Sun, 27 Mar 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Sun, 27 Mar 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Hisar News, Hindi News, Crime, Loot, Accused Arrest, Hisar
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : Bureau

तोशाम चुंगी के समीप कार में लिफ्ट देकर दो चचेरे भाइयों को लूटने के आरोप में सिटी पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उन्हें सिसाय पुल के समीप से काबू किया गया है। इनमें लालपुरा निवासी अंकित और अमरजीत कॉलोनी हिसार निवासी रविंद्र शामिल है। सिटी थाना प्रभारी प्रह्लाद राय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि राहगीरों को लूटने वाले कुछ युवक स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर सिसाय पुल की तरफ आ रहे हैं।

विज्ञापन


एएसआई रामेश्वर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर सिसाय पुल के समीप कार को रुकवाकर पूछताछ की तो उन्होंने लूटने की बात कबूल ली। पुलिस ने बताया कि 2 मार्च को रतेरा निवासी रमेश अपने चचेरे भाई बिजेंद्र के साथ परिजन के फूल गंगा में बहा कर वापिस लौट रहे थे। इस दौरान तोशाम चुंगी के समीप उन्होंने गांव जाने के लिए एक कार से लिफ्ट ली थी। गाड़ी में सवार तीनों लोगों ने पिस्तौल के बल पर उनसे मोबाइल फोन और नकदी छीन ली थी। उन्हें कार से उतार कर आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने बताया कि तीन में से एक आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल कार और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के यहां पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed