{"_id":"651282ae76ec4a3717099254","slug":"hisar-municipal-corporation-takes-action-on-illegal-cattle-enclosures-captured-cows-and-sent-to-cow-sanctuary-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार नगर निगम की अवैध पशु बाड़ों पर कार्रवाई: गोवंशों को पकड़कर गोअभ्यारण्य भेजा, मालिकों को हिरासत में लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार नगर निगम की अवैध पशु बाड़ों पर कार्रवाई: गोवंशों को पकड़कर गोअभ्यारण्य भेजा, मालिकों को हिरासत में लिया
Tue, 26 Sep 2023 01:57 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:57 PM IST
सार
हिसार नगर निगम ने सरकारी जमीन पर बन में अवैध पशु बाड़े पर कार्रवाई की गई। हालांकि यहां चार-पांच पशु ही मिले जिन्हें पकड़ लिया गया और पशु बड़े को जेसीबी से तोड़ दिया गया। इसके बाद निगम ने अगले पशु बाड़े पर कार्रवाई शुरू की तो पशु बाड़े के मालिक ने विरोध कर दिया।
विज्ञापन
पशुओं को पकड़ते कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिसार नगर निगम में मंगलवार सुबह शहर में चल रहे अवैध पशु बाड़ों पर कार्रवाई शुरू की। अभियान की शुरुआत शहर के पड़ाव एरिया से की गई। दोपहर तक चार पशु बड़ों से 34 गोवंश को पकड़कर को गोअभ्यारण भिजवाया गया।
विज्ञापन
नगर निगम ने शहर में सुबह 9:00 बजे अभियान शुरू किया। सबसे पहले सरकारी जमीन पर बन में अवैध पशु बाड़े पर कार्रवाई की गई। हालांकि यहां चार-पांच पशु ही मिले जिन्हें पकड़ लिया गया और पशु बड़े को जेसीबी से तोड़ दिया गया। इसके बाद निगम ने अगले पशु बाड़े पर कार्रवाई शुरू की तो पशु बाड़े के मालिक ने विरोध कर दिया। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और पशु बाड़े में बंधी गायों को पकड़ कर को गोअभ्यारण भिजवा दिया।
विज्ञापन
मलिक ने किया विरोध तो निगम ने दिया समय
एक व्यक्ति ने घर में 25 से 30 गायों को बांधा हुआ था। निगम ने जब उसकी गायों को पकड़ना शुरू किया तो उसने विरोध कर दिया और बोला कि वह इन गायों को गांव भिजवा रहा था। इस पर अन्य लोग भी उसके समर्थन में आ गए। इस पर निगम ने उसे 1 घंटे का समय दे दिया कि वह अपने पशुओं को यहां से पकड़ कर कहीं और छोड़ आए।
विज्ञापन