Hisar: पसलियां टूटकर दिल में घुसने से हुई थी मजदूर की मौत, सरसों के खेत में मिला था शव
आजाद नगर थाना पुलिस ने मृतक के भाई सोनू के बयान पर सिकंदर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के जिला बांदा के अर्तरा गांव निवासी सोनू ने बताया कि वे लाडवा गांव के पास एक ईंट भट्ठे पर काम करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार के मंगाली गांव के पास रविवार को सरसों के खेत में मिले मजदूर के शव का सोमवार सुबह नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मृतक राजा की पसलियां टूट कर दिल में घुस गई थीं, जिस कारण उसकी मौत हुई। शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी मिले हैं।
उत्तर प्रदेश के जिला बांदा के अर्तरा गांव निवासी सोनू ने बताया कि वे लाडवा गांव के पास एक ईंट भट्ठे पर काम करते हैं। एक माह से उसका भाई भी यहीं पर काम कर रहा था। भट्ठे मालिक ने मंगाली गांव के पास जमीन ली हुई है। वहीं पर झुग्गी झोपड़ी में भाई राजा रह रहा था। मकर संक्रांति के दिन भाई, सिकंदर और अन्य शराब पी रहे थे।
इसी दौरान सिकंदर गाली-गलौज करने लगा। इसी बात को लेकर राजा के साथ झगड़ा हो गया, उस समय वहां पर मौजूद मजदूरों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवा दिया। शनिवार रात करीब नौ बजे भाई झुग्गी के बाहर घूम रहा था।
आरोप है कि सिकंदर ने उसे पकड़ लिया और खेतों में ले जाकर ईंट व लाठी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। रविवार सुबह सरसों के खेत में भाई का शव मिला। आजाद नगर थाना पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।