फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hisar hindi news, crime, loot, police, two caught, hisar

पिस्तौल तानकर पुलिस को चले थे लूटने, दो युवक गिरफ्तार

Fri, 04 Mar 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार Updated Fri, 04 Mar 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
hisar hindi news, crime, loot, police, two caught, hisar

शहर  में लगातार दो दिन तक गोली मारकर लूट की वारदात करने वाले लुटेरे युवकों को आखिरकार पुलिस ने वीरवार रात को दबोच लिया। यह दोनों लुटेरे युवक वही हैं जिन्होंने हाल ही में दो दिन तक गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस इनकी धरपकड़ के लिए पिछले दो दिन से जगह-जगह दबिश दे रही थी। लुटेरों के हौसले इतने बुलंद थे कि इन्होंने पुलिस को ही लूटने का प्रयास किया और चंगुल में फंस गए।

विज्ञापन

वीरवार रात को पुलिस का एक दल निजी वाहन में दिल्ली बाइपास पर गश्त पर था। इसी दौरान लुटेरे युवकों ने गाड़ी रोकी और पुलिस पर पिस्तौल तानकार लूट का प्रयास किया। पुलिस ने मौका पाते ही दोनों को काबू किया और पिस्तौल व डंडा जब्त कर लिए। कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने अपने नाम न्यू महाबीर कॉलोनी निवासी सुनील उर्फ बोना और विनोद नगर का अर्जुन बतलाये। सुनील पर नौ अपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

वहीं अर्जुन तोशाम रोड स्थित एक शिक्षण संस्थान का छात्र है। इस पर भी तीन अन्य अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों लुटेरे युवकों से एक पिस्तौल 315 बोर और दो कारतूस भी जब्त किए हैं। पूछताछ में युवकों ने हाल ही में की दोनों वारदात स्वीकार करली है। दोनों को कल अदालत में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टूल एंड डाई स्ट्रीम से आईटीआई में कोर्स रहा है छात्र

पुलिस  सूत्रों के अनुसार दोनों युवक पहले से ही अपराधिक गतिविधियों  से जुड़े हुए हैं। इनमें से अर्जुन आईटीआई का प्रथम वर्ष का स्टूडेंट है।  जो टूल एंड डाई स्ट्रीम से कोर्स कर रहा है। दूसरा युवक सुनील पहले से ही कई मामलों में जुड़ा हुआ था।


यह था मामला

यहां यह  बता दें कि सोमवार व मंगलवार को दो दिन तक गोली मारकर लूट की वारदात की  कोशिश की गई। मंगलवार को हुई वारदात में लुटेरे 90 हजार रुपये लूटकर भी ले  गए थे। दोनों मामले सिटी एरिया के ही हैं। इनमें से एक मामला ऋषि नगर एरिया  में हुआ। जिसमें न्योलीकलां के राजेश ढांडा को गोलीमारकर साढ़े तीन लाख  रुपये लूटने की कोशिश की थी। लुटेरों ने ढांडा को टांग पर गोली मार दी थी।


दूसरी वारदात लुटेरों ने अगले दिन फिर मिलगेट एरिया में की। मेलाग्राउंड  एरिया में रिटायर्ड हेडमास्टर से 2 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। वे बैंक  से उसी वक्त कैश निकलवाकर घर की तरफ पैदल जा रहे थे। हेडमास्टर ईश्वर सिंह  नैन के हाथ पर गोली मारकर उन्होंने रुपये लूट लिए। लुटेरों से नैन के  पड़ोसी भिड़ गए। उन्होंने बैग लुटेरों से छीन लिया मगर हाथापाई में बैग फट  गया। जिसके कारण 1 लाख 10 हजार रुपये सड़क पर गिर गए और 90 हजार रुपये  लुटेरा ले भागा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed