फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hisar hindi news, crime, bsnl, hisar

बीएसएनएल ऑफिसर का परिवार सोया था गैलरी में, नहीं लगी भनक, लाखों की चोरी

Sun, 26 Jun 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार Updated Sun, 26 Jun 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
hisar hindi news, crime, bsnl, hisar
रुपये डबल - फोटो : Desk
सेक्टर-13 में एक बीएसएनएल ऑफिसर के घर रात को चोरों ने घुसकर वारदात कर डाली। चोर करीब दो लाख रुपये से ज्यादा का सामान ले गए, जिसमें कैश और जेवरात शामिल थे। हैरानी की बात है कि वारदात के समय पूरा परिवार गैलरी में सोया हुआ था। मगर किसी को भनक तक नहीं लगी। सुबह जब वे उठे तो घर का सामान बिखरा हुआ मिला। फिर मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 13 निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि वे बीएसएनएल में जॉब करते हैं। वे रात को पूरा परिवार सहित गैलरी में सोए हुए थे। उन्होंने बताया कि उनकी माता को लकवा है, जिसकी देेखरेख के चक्कर में वे जागते आ रहे थे, रात को एक साथ सो गए। घर के गेट और अलमारियां खुली हुई थीं। रात को चोर घर में घुसे और गहने-नकदी चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत पुलिस को उन्होंने करीब दो लाख रुपये बताई है। पुलिस ने उनकी शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed