फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar: Firing and extortion case at Mahindra showroom, STF detained two suspects

Hisar: महिंद्रा शोरूम पर गोलीबारी और रंगदारी मामला, एसटीएफ ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया

Sun, 30 Jun 2024 10:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 30 Jun 2024 10:46 PM IST
सार

महिंद्रा शोरूम पर गोलीबारी और रंगदारी मांगने के मामले में 7वें दिन भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। हिरासत में लिए युवकों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Hisar: Firing and extortion case at Mahindra showroom, STF detained two suspects
police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के हिसार में महिंद्रा शोरूम पर फायरिंग और रंगदारी मांगने की वारदात के सात दिन बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची सकी है। पुलिस की पांच टीमों व सीआईए की अगुवाई कर रही एसटीएफ ने इस मामले में दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। इससे पहले शनिवार को भी बालसमंद क्षेत्र से एक युवक को उठाया था।

विज्ञापन


बीती 24 जून को बाइक सवार तीन बदमाशों ने ऑटो मार्केट स्थित महिंद्रा शो रूम में पांच करोड़ की रंगदारी की पर्ची फेंकने के बाद करीब 35 गोलियां चलाकर दहशत फैला दी थी। इसके बाद बदमाश सरेआम फायरिंग करते हुए बाइक पर फरार हो गए। तीनों बदमाश सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए, बाइक चालक का चेहरा साफ दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन


बावजूद इसके उसकी पहचान नहीं हो पाई है। आरोपियों की गिरफ्तार के लिए पुलिस की टीमें दिल्ली, उत्तरप्रदेश और राजस्थान के अलावा प्रदेश के कई जिलों में दबिश दे चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिंद्रा शोरूम पर फायरिंग और रंगदारी मांगने के मामले की जांच एसटीएफ कर रही है। सीआईए, स्पेशल स्टाफ समेत पुलिस की पांच टीमें भी बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। - दीपक सहारन, पुलिस अधीक्षक, हिसार
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed