{"_id":"66770fed02ed0dc732083bb4","slug":"hisar-field-officer-murdered-and-body-thrown-in-canal-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: फिल्ड ऑफिसर की हत्या कर शव नहर में फेंका, मृतक की बाइक और लैपटॉप गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: फिल्ड ऑफिसर की हत्या कर शव नहर में फेंका, मृतक की बाइक और लैपटॉप गायब
Sat, 22 Jun 2024 11:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 22 Jun 2024 11:24 PM IST
सार
सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। परिजनों ने दोस्तों पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार के गांव सातरोड के पास शुक्रवार शाम कैमरी मार्ग श्याम विहार-2 में रहने वाले एक युवक की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया। मृतक की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई है, जो पंजाब के संगरूर में भारत पेट्रोलियम में फिल्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत था। मृतक के नाक, मुंह और आंख से खून बह रहा था। परिजनों का आरोप है कि अमित का बाइक और लैपटॉप भी गायब है। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक कैमरी मार्ग स्थित श्याम विहार- 2 निवासी सतपाल ने बताया कि वह सेना से सेवानिवृत्त है और अब गुरुग्राम में नौकरी करते हैं। बड़े बेटे अमित ने बीटेक करने के बाद पंजाब के संगरूर में भारत पेट्रोलियम में फिल्ड ऑफिसर की नौकरी कर रहा था। बेटे की तीन साल पहले कैमरी गांव की रहने वाली रेखा के साथ शादी हुई थी।
विज्ञापन
उनका कोई बच्चा नहीं है। अमित 10 दिन पहले संगरूर गया था। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे पत्नी रेखा से फोन पर कहा कि वह संगरूर से आ गया है और अपने 3 दोस्तों के साथ सातरोड की नहर पर मौजूद है। शाम करीब 5 बजे दोस्त उसे गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इसकी सूचना मिलने पर परिजन व रिश्तेदार अस्पताल में पहुंचे। परिजनों ने बताया कि अमित के नाक से खून निकला हुआ था और आंख व गुप्तांग पर चोट के निशान थे। शरीर पर रगड़ के निशान भी थे। उन्होंने बताया कि उसकी बाइक और लैपटॉप गायब है। परिजनों ने अमित के दोस्तों पर ही हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने फिलहाल अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
नहर से शव बरामद किया है। मृतक की पहचान अमित के रूप में हुई है। फिलहाल उसके दोस्तों व घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ कर पड़ताल की जा रही है। अभी अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया है। -सुरेश कुमार, सदर थाना प्रभारी