फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar: Dead body of youth found in hotel bathroom, fear of death due to drug overdose

Hisar: होटल के बाथरूम में मिला युवक का शव, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका

Thu, 29 Feb 2024 08:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 29 Feb 2024 08:57 PM IST
सार

हाथ में सिरिंज लगी हुई मिली है। दो दोस्तों के साथ बुधवार रात को किराये पर कमरा लिया था। वह अपने परिवार में इकलौता बेटा था, पिता की पहले मौत हो चुकी है। पांच दिन में नशे के कारण यह दूसरी मौत है। 

विज्ञापन
Hisar: Dead body of youth found in hotel bathroom, fear of death due to drug overdose
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के हिसार शहर की पूजा मार्केट के पास एक होटल के कमरे के बाथरूम में 38 साल के युवक राजेश का शव मिला है। नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका जताई जा रही है। बाथरूम के अंदर टायलेट सीट पर उसका शव मिला है और हाथ में सिरिंज लगी हुई थी। होटल संचालक ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर युवक राजेश मृत हालत में था।

विज्ञापन


पता चलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए और परिजनों को घटना के बारे में बताया। परिजन अस्पताल पहुंचे। पांच दिन में नशे के कारण यह दूसरी मौत है। बता दें कि 24 फरवरी को विकास नगर की झाड़ियों में सातरोड़ निवासी 23 वर्षीय विशाल का शव मिला था।
विज्ञापन


किराये पर लिया था कमरा
आजाद नगर के रहने वाले साहिल ने बताया कि कैमरी मार्ग स्थित अमरदीप कॉलोनी निवासी राजेश और चंद्रलोक निवासी विष्णु के साथ बुधवार रात 9 बजकर 45 मिनट पर होटल में कमरा किराये पर लिया था। रात 12 बजे खाना खाने के बाद कमरे में सो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार सुबह नौ बजे के करीब उठे तो देखा कि राजेश कमरे में नहीं था और बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। बाथरूम के अंदर मोबाइल पर गाने चल रहे थे। बार-बार आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई और दरवाजा नहीं खुला। इस बारे में होटल संचालक को बताया।

उसकी मौजूदगी में बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो अंदर टायलेट पर राजेश बैठा हुआ था। उसके हाथ में सिरिंज लगी हुई थी। उसे नागरिक अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकाें ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसने बताया कि नशे की ओवरडोज के कारण राजेश की मौत हो गई। उधर, शहर थाना प्रभारी रिसाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

रंग रोगन का काम करता था
गंगवा गांव के रहने वाले मुकेश ने बताया कि उसके चचेरे भाई राजेश के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। घर पर राजेश अपनी मां और बहन के साथ रहता था। राजेश रंग रोगन का काम करता था। उसके सहारे ही घर का गुजारा चलता था। सुबह पुलिस ने घटना के बारे में बताया तो अस्पताल पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पहले ये चुकी घटनाएं

  • 6 जनवरी 2024 को न्यू क्लॉक मार्केट की झाड़ियों में युवक का शव मिला था। हाथ में सिरिंज लगी हुई थी। मृतक की शिनाख्त टेकड़ा मोहल्ला निवासी गौरव के रूप में हुई थी। नशे की ओवरडोज के कारण गौरव की मौत हुई थी।
  • 16 अगस्त 2023 को विकास नगर की झाड़ियों में पड़ाव निवासी 32 वर्षीय विद्याधर उर्फ बंदी का शव मिला। वह 15 अगस्त को गुजरात के सूरत से घर लौटा था। वह सूरत में सैलून का काम करता था। घर आने के बाद अगले उसका शव विकास नगर की झाड़ियों में मिला था। चिट्टे की ओवरडोज के कारण उसकी मौत हुई थी।
  • 14 सितंबर 2023 को विकास नगर में नहला गांव का 28 वर्षीय रवीश कुमार बेहोशी हालत में मिला था। पता चलने पर पुलिस उसे नागरिक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में लेकर आई थी। गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। वहां पर नशे और काला पीलिया के कारण उसकी मौत हो गई थी।
  • 23 सितंबर 2023 को जीजेयू के सामने झाड़ियों में मस्तनाथ कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय संजय का शव मिला था। उसकी मौत भी नशे की ओवरडोज के कारण हुई थी। घटना स्थल पर उसके पांव के पास सिरिंज पड़ी हुई मिली थी।
  • 6 दिसंबर की रात को विकास नगर की झाड़ियों में सूर्य नगर निवासी 23 वर्षीय अमित का शव मिला था। वह रंग रोगन का काम करता था और नशे की ओवरडोज के कारण उसकी मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed