फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hisar court hearing

पांच फर्जी जेबीटी को तीन साल की कैद

Fri, 25 Sep 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Fri, 25 Sep 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन

एडीजे चंद्रशेखर की कोर्ट ने फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र लेकर वर्ष 2003 में हरियाणा में भर्ती हुए पांच अध्यापकों को तीन-तीन साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने पांचों को दस-दस हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने पर उन्हें अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

विज्ञापन


कोर्ट ने इस मामले में 22 सितंबर को पांच जेबीटी को दोषी करार दिया था। इस मामले में सर्टिफिकेट बनाकर देने वाले तीन डॉक्टरों को कोर्ट ने बरी कर दिया था।
विज्ञापन


इसमें तत्कालीन सिविल अस्पताल के डॉक्टर दयानंद बागड़ी व भिवानी अस्पताल से डॉ. एसके आनंद और डॉ. पीके सराया शामिल हैं। कोर्ट ने अब भिवानी जिला के कान्हड़ा गांव निवासी महिपाल और बलवान, राखीगढ़ी निवासी राजकुमार व खाबड़ा निवासी शक्ति सिंह व भिवानी के घसौला निवासी अजय को दोषी माना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट में चले अभियोग के अनुसार वर्ष 2003 में फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र के सहारे कुछ टीचर्स ने नौकरी हासिल कर ली। मामले की शिकायत विजिलेंस तक पहुंच गई।


21 नवंबर 2003 को राज्य चौकसी ब्यूरो के निदेशक के जांच के आदेश दिए। कोर्ट ने वीरवार को फैसला सुनाते हुए आईपीसी की धारा 420 में 3 साल की कैद और पांच हजार रुपये जुर्माना, 468 में तीन साल की कैद व चार हजार रुपये जुर्माना और धारा 471 में 1 साल की कैद व 1 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। सभी धाराओं में सुनाई गई सजा एक साथ चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed