फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hindi story, kuk hisar, delay paper, exam one hour late, Hisar

केयूके भूला पेपर भेजना, फोटोस्टेट करा एक घंटा देरी से शुरू कराया पेपर

Sat, 30 Apr 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार Updated Sat, 30 Apr 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
hindi story, kuk hisar, delay paper, exam one hour late, Hisar
पांचवीं कक्षा की हिंदी में करीब 45 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दाम 37 रुपये से बढ़ाकर 54 रुपये दाम किया गया। - फोटो : Demo pic
पेपर लीक होने के बाद  अब कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय पेपर भेजना ही भूल गया। सैंकडों की संख्या में पेपर कम पहुंचे तो कॉलेजों में हडबड़ी मच गई। केयूके से बातचीत करने के बाद पेपर की फोटोकॉपी कराई। जिसके बाद कॉलेजों में एक घंटा बाद पेपर शुरू कराया जा सका।
विज्ञापन


शुक्रवार को केयूके से जुडे कॉलेजों में बीए फोर्थ सेेमेस्टर का अंग्रेजी री अपीयर का पेपर था। परीक्षा के लिए दोपहर अढाई बजे परीक्षा शुरू होनी थी। राजगढ रोड स्थित राजकीय महाविद्यालय में परीक्षा के लिए पेपर का बंडल खोला गया तो इसमें महज 276 पेपर मिले। यहां 888 स्टूडेंटस परीक्षा देने पहुंचे थे। यहां 612 पेपर कम मिलने पर कॉलेज प्रशासन ने यूनिवर्सिटी में एग्जाम कंट्रोलर को फोन किया।

विज्ञापन

वहां से निर्देश मिले कि पेपर की फोटोकॉपी कराकर परीक्षा करा लें। निर्देश के बाद कॉलेज प्रबंधन ने पेपर की फोटोकॉपी कराना शुरू किया। करीब पौने घंटे में   फोटोकॉपी कराने का काम पूरा किया जा सका। तय समय से करीब एक घंटा देरी साढे तीन बजे परीक्षा शुरू कराई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाट कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र में भी अंग्रेजी के पेपर कम मिले। यहां बंडल में महज 20 पेपर ही मिले। यहां करीब 400 से अधिक स्टूडेंटस परीक्षा देने पहुंचे थे। कॉलेज प्रबंधन ने फोटोकॉपी के तरीके को अपनाते हुएपरीक्षा कराई।


पेपर लीक के मामले में अब तक न कराई एफआईआर न हुआ पेपर कैंसिल
 27 अप्रैल को बीएससी का गणित का पेपर लीक हुआ था। पेपर लीक की जानकारी मिलने के बाद भी केयूके ने परीक्षा आयोजित कराई। यूनिवर्सिटी ने इस डीएन कॉलेज तथा हांसी कॉलेज के नोडल सेंटर को रद कर दिया। पेपर को कैंसिल करने के बारे में अब तक कोई फैसला नहीं आया। अब तक इस मामले में एफआईआर भी नहीं कराई गई है।


इनका कहना है
हां हमारे पास भी पेपर कम आये। महज बीस प्रश्न पत्र ही आये। बाद में फोटो स्टेट कराकर छात्रों को दिये गए।
- आईएस लाखलान, प्राचार्य जाट कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed