{"_id":"56e853884f1c1b22468b4568","slug":"hindi-story-haryana-exam-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन के दावे फेल, खुलेआम चल रही नकल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रशासन के दावे फेल, खुलेआम चल रही नकल
Hisar
Updated Wed, 16 Mar 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
नकल
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदमपुर के परीक्षा केंद्रों में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा ली जा रही 10वीं और 12वीं की परीक्षा में नकल का बोलबाला है। परीक्षा केंद्र के आसपास नकलचियों के भारी जमावड़े से धारा 144 का जहां सीधा उल्लंघन हो रहा है। वहीं नकल की रोकथाम के लिए बोर्ड के अधिकारी व कर्मचारी भी बेबस नजर आ रहे थे। मंगलवार सुबह 10वीं का मैथ का पेपर शुरू हुआ।
इस बीच पेपर शुरू होते ही परीक्षा केंद्रों पर नकलचियों का जमावड़ा लगना भी शुरू हो गया। देखते ही देखते परीक्षार्थियों के सहयोगी परीक्षा केंद्र की छत व दीवारों को फांदकर परीक्षा केंद्रों के अंदर नकल कराते नजर आ रहे थे। खुलेआम नकल चलने से शिक्षा विभाग और बोर्ड के दावे फेल नजर आ रहे है। हैरानी की बात तो यह है कि परीक्षा के समय कक्षाओं में ही कुछ अध्यापक मोबाइल का प्रयोग कर परीक्षार्थियों की मदद करने में जुटे रहे और बाहर ड्यूटी दे रही पुलिसकर्मी भी बेबस नजर आ रहे हैं।
मंगलवार को आदमपुर के एक परीक्षा सेंटर में नकलचियों के हौसले काफी बुलंद थे। परीक्षा में जहां जमकर नकल चली, वहीं कक्षा में तैनात अध्यापक भी मोबाइल द्वारा विद्यार्थियों की खुलकर मदद कर रहे थे। बाहर से नकल की पर्चियां दे रहे नकलचियों को भी पुलिस का कोई भय नही दिखा। वहीं कुछ स्कूलों में तो शांतिप्रिय माहौल के साथ परीक्षाएं चल रही है।

.......