फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hindi story, GJU, women Teacher, Hisar

चेयरपर्सन के खिलाफ जीजेयू की महिला टीचर्स ने वीसी को दी शिकायत

Fri, 18 Mar 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार Updated Fri, 18 Mar 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
hindi story, GJU, women Teacher, Hisar
गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी - फोटो : Bureau
गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी के फिजियोथैरेपी डिपार्टमेंट की फैकल्टी ने कुलपति को पत्र लिखकर डिपार्टमेंट के चेयरमैन मिलिंद पार्ले पर महिला टीचर से मिसबिहेव करने तथा फंड के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कुलपति को लिखे पत्र में असिस्टेंट प्रोफेसर जसप्रीत कौर, मनोज मलिक, कालिंदी देव ने कहा कि 14 व 15 मार्च को आयोजित कांफ्रेंस में फंड का दुरुपयोग किया गया। कांफ्रेंस में फिजियो के एक्सपर्ट को नहीं बुलाया गया। जब कुछ शिक्षकों ने विरोध किया तो उन्हें धमकियां दी गईं।
विज्ञापन


डीआरसी की मीटिंग के लिए 9 तथा 16 मार्च को मीटिंग नहीं कराई गई। विभाग की ओर से पीएचडी कर रही जसप्रीत कौर ने मीटिंग बुलाने के लिए अनुरोध भी किया। आरोप है कि उन्हें पीएचडी का रजिस्ट्रेेशन कैंसिल करने तक की धमकी दे दी गई। महिला टीचर कालिंदी देव की ओर से नवंबर 2015 से पीएचडी गाइड बदलने की मांग की जा रही है। जिस पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं की। आरोप है कि उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में शिक्षकों ने आरोप लगाया है कि चेयरमैन समय पर ऑफिस नहीं आते, जिस कारण स्टूडेंट्स व फैकल्टी को छोटे-छोटे रोजाना के कामों के लिए परेशान होना पड़ता है। महिला टीचर्स को अपने कार्यालय में बुलाते हैं। शिकायत कर्ताओं ने कहा कि अन्य विभागों से आए शिक्षकों को मौका देने की बजाए फिजियोथैरेपी के सीनियर फैकल्टी मेंबर को ही चेयरपर्सन नियुक्त किया जाए।

 

हां मुझे शिकायत की प्रति मिली है। मैं शुक्रवार को इसे विस्तार से पढ़ने के बाद कार्यवाही करूंगा। फिजियोथैरेपी डिपार्टमेंट की ओर से यह शिकायत मिली है।
- टंकेश्वर सचदेवा, कुलपति, जीजेयू हिसार

जसप्रीत कौर पिछले तीन महीने से मेटरनिटी लीव पर हैं। हमने उन्हें सेमिनार में बुलाया था। हो सकता है इसकी नाराजगी के चलते उन्होंने शिकायत की हो। मनोज मलिक जसप्रीत के पति हैं। कालिंदी अच्छी टीचर हैं पता नहीं उन्होंने इस तरह की शिकायत में नाम कैसे दिया। सभी आरोप पूरी तरह से निराधार हैं।
- मिलिंद पार्ले, चेयरमैन, फिजियोथैरेपी डिपार्टमेंट, जीजेयू
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed