फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hindi story, crime, rodways GM, Hisar

जीएम हमला : मां को मिली जमानत, बेटों समेत 4 भेजे जेल

Fri, 18 Mar 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हिसार।
अमर उजाला ब्यूरो/ हिसार। Updated Fri, 18 Mar 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
hindi story, crime, rodways GM, Hisar
अपराध - फोटो : Bureau
पुलिस ने रोडवेज जीएम की टीम पर हमले के आरोप में जवाहर नगर निवासी महिला धनपती को अदालत में पेश किया, जहां उसकी जमानत मंजूर कर ली गई। जबकि उसके तीन बेटों समेत चार आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने महिला आरोपी धनपती को बुधवार रात ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया था, जहां से उसे वीरवार तक जेल भेज दिया गया था।

वीरवार को अदालत ने उसकी जमानत मंजूर कर ली। पीएलए चौकी के एएसआई सुरेंद्र कुमार और मेहर सिंह की टीम ने महिला आरोपी के बेटों राजेश, राकेश, विनोद और एक अन्य चौधरीवास के पवन को न्यायिक दंडाधिकारी आशीष कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया, जहां से चारों को शुक्रवार तक जेल भेज दिया। विदित रहे कि रोडवेज जीएम रामकुमार भुक्कल, वर्कशॉप मैनेजर जितेंद्र यादव और टीम के अन्य सदस्य बुधवार को अवैध सवारी ढोने वाले वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए फव्वारा चौक पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

 

वहां कुछ जीप चालक अवैध रूप से सवारियां भर रहे थे। जीएम की टीम ने एक जीप को कब्जे में ले लिया था। जीप को बाद में सिविल लाइन ले जाया जा रहा था। एचएयू के गेट नंबर चार के सामने एक महिला और पांच-छह लोगों ने टीम के सदस्यों को घेर लिया था और हाथापाई की थी। बस कंडक्टर धर्मपाल का बीचबचाव करने पर पत्थर मारकर सिर फोड़ दिया था। पुलिस ने महिला समेत पांच लोगों को मौके से हिरासत में लिया था। सिविल लाइन पुलिस ने इस संबंध में सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने, रास्ता रोकने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed