फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hindi story, crime news, Truk Driver, loot 11lack, Hisar

पंक्चर टायर ठीक कराने का बहाना बनाकर ड्राइवर कलेक्शन के 11 लाख लेकर फरार

Tue, 15 Mar 2016 11:47 PM IST
Hisar
Hisar Updated Tue, 15 Mar 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
hindi story, crime news, Truk Driver, loot 11lack, Hisar
लूट - फोटो : Bureau
ऑटो मार्केट में एक स्पेयर पार्ट्स कंपनी के एग्जीक्यूटिव के साथ कलेक्शन पर आए ड्राइवर ने 11 लाख रुपये की चपत लगा दी। ड्राइवर ने टायर पंक्चर लगाने का बहाना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। चालक दिल्ली का रहने वाला था। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी चालक जब गाड़ी लेकर वापस नहीं लौटा तो मामले की सूचना उन्होंने पुलिस को दी।
विज्ञापन

कंपनी के एग्जीक्यूटिव दिल्ली के गगन बजाज ने बताया कि वे स्पेयर पार्ट्स कंपनी के कर्मचारी हैं। वे हरियाणा पंजाब, राजस्थान के कई शहरों से स्पेयर पार्ट्स डिस्ट्रीब्यूटर से कलेक्शन कर दिल्ली लेकर जाते हैं। मंगलवार को वे राजस्थान के श्रीगंगानगर व कोटकपुरा से कलेक्शन कर इनोवा कार में हिसार आए थे। कार दिल्ली का शहनवाज चला रहा था।
विज्ञापन


वह कंपनी की गाड़ी का दो साल से ड्राइवर है। वे शाम को ऑटो मार्केट स्थित एक दुकान पर रुपये लेने के लिए पहुंचे। दुकानदार से गगन बात करने लगा। इसी दौरान ड्राइवर ने गगन को बताया कि कार के एक टायर में पंक्चर हो गया है। वह लगवाने का बहाना बनाकर वहां से चला आया। गाड़ी में ही कैैश का कैरीबैग था, जिसमें राजस्थान व अन्य स्थानों से की गई कलेक्शन के करीब 11 लाख रुपये थे। ड्राइवर गाड़ी सहित थोड़ी ही दूर पर पंक्चर लगवाने की बात कहकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब वह वापस नहीं लौटा तो गगन बजाज ने स्थानीय दुकानदार की सहायता से उसे आसपास तलाश किया। थोड़ी ही दूर पर इनोवा कार जरूर खड़ी मिली मगर शहनवाज रुपये के भरे बैग सहित गायब था। उसके मोबाइल फोन पर जब कॉल की गई तो गगन को वह भी स्विच ऑफ मिला। मामले के बारे में फिर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

मामले की शिकायत मिली है। गगन के बयान पर शहनवाज के खिलाफ केस दर्ज कर दिल्ली के लिए एक टीम रवाना कर दी गई है।

- प्रहलाद सिंह, एसएचओ सिटी थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed