फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hearing on bail plea of accused Sukhwinder in Sonali murder case

सोनाली मर्डर केस: आरोपी सुखविंदर की जमानत याचिका पर हाेगी सुनवाई, ड्रग्स देकर की थी हत्या

Tue, 02 May 2023 11:42 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 02 May 2023 11:42 AM IST
सार

सोनाली फोगाट की 22 अगस्त 2022 की रात को गोवा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इससे पूर्व सोनाली फोगाट के पति संजय फोगाट की भी करीब साढ़े पांच साल पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सोनाली के परिवार का आरोप है कि सुधीर सांगवान, सोनाली की प्रॉपर्टी हड़पना चाहता था।

विज्ञापन
Hearing on bail plea of accused Sukhwinder in Sonali murder case
सोनाली फोगाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेता सोनाली फोगाट हत्याकांड मामले में मंगलवार को गोवा की अदालत में आरोपी सुखविंदर की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। सोनाली के परिवार की तरफ से वकील जमानत याचिका पर बहस करेंगे। ड्रग्स मामले में सुखविंदर को जमानत मिल चुकी है। आरोपी सुधीर सांगवान की तरफ से अभी तक जमानत याचिका नहीं लगाई गई है। पिछली सुनवाई अप्रैल माह में हुई थी। पिछली सुनवाई पर पहली बार सोनाली के परिवार की तरफ से वकील अदालत में पेश हुए थे। अदालत में हत्या और एनडीपीएस के अलग अलग दो मामले चल रहे है।

विज्ञापन


मामले में 104 गवाह बनाएं
सोनाली फोगाट हत्याकांड मामले में गोवा पुलिस के बाद सीबीआई 22 नवंबर 2022 को आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह के खिलाफ चालान पेश किया था। जिसमें 104 गवाह बनाए हैं। चार्जशीट पेश करने के बाद सुखविंदर ने अपने अधिवक्ता सुखवंत के माध्यम से जमानत याचिका दायर की थी। पिछली सुनवाई 16 फरवरी को हुई थी। अधिवक्ता सुखवंत ने बताया कि अदालत में सोनाली फोगाट के परिवार की तरफ से वकील पेश हुए थे। उन्हाेंने अदालत से दस दिन का समय मांगा है। 
विज्ञापन


गोवा में हुई थी मौत
सोनाली फोगाट की 22 अगस्त 2022 की रात को गोवा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इससे पूर्व सोनाली फोगाट के पति संजय फोगाट की भी करीब साढ़े पांच साल पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सोनाली के परिवार का आरोप है कि सुधीर सांगवान, सोनाली की प्रॉपर्टी हड़पना चाहता था, इसलिए उसने सुखविंदर के साथ मिलकर ड्रग्स देकर सोनाली की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनाली की तबीयत बिगड़ी
सोनाली की मौत की सूचना मिलने के बाद गोवा पहुंचे उसके भाई रिंकू ने गोवा पुलिस को शिकायत देकर सुधीर सांगवान और सुखविंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था। पोस्टमार्टम के दौरान सोनाली के शरीर पर चोट के कई निशान मिले। सोनाली की मौत के बाद रिजॉर्ट के कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए जिनमें सुधीर सांगवान सोनाली को बोतल के जरिये कुछ पिलाता नजर आया और उसके बाद ही सोनाली की तबीयत बिगड़ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed