{"_id":"57893aae4f1c1b2b0d13d9c8","slug":"hearing-of-rampal-in-court-of-hisar-incivism-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशद्रोह मामला: रामपाल और अन्य आरोपियों पर आरोप तय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देशद्रोह मामला: रामपाल और अन्य आरोपियों पर आरोप तय
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sat, 16 Jul 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
रामपाल की पेशी
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरवाला के सतलोक आश्रम प्रमुख आरोपी रामपाल और अन्य पर देशद्रोह के मामले में सेंट्रल जेल-वन में लगी अदालत में शुक्रवार को आरोप तय हो गए। इसके अलावा दो हत्या के मामलों में सुनवाई हुई। देशद्रोह के मुकदमे में 5 सितंबर और दो अन्य मुकदमों में 8 अगस्त की तारीख तय की गई।
विज्ञापन
सतलोक आश्रम प्रकरण में रामपाल और अन्य आरोपियों की दिल्ली रोड पर सेंट्रल जेल-वन में सुनवाई हुई। राजगढ़ रोड स्थित जेल में बंद रामपाल की वीसी के जरिये पेशी हुई और बाकी आरोपी पेश हुए। पुलिस ने देशद्रोह के मुकदमे में 937 आरोपी बनाए हैं। इन आरोपियों पर केस विचाराधीन है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में निचली अदालत में 5500 से ज्यादा पन्नों का चालान पेश किया था। पन्ने ज्यादा होने के कारण आरोपियों को चालान सीडी में दिया गया था। रामपाल के अधिवक्ता महेंद्र सिंह नैन ने बताया कि अदालत में देशद्रोह के मुकदमें में रामपाल और अन्य पर आरोप तय हुए हैं। इसमें आपराधिक गतिविधियां अधिनियम को हल्का किया है। मुकदमे की अगली सुनवाई 5 सितंबर को होगी।
विज्ञापन
पुलिस ने समर्थकों को खदेड़ा
सतलोक आश्रम प्रकरण में रामपाल के तीन मुकदमों की पेशी के दौरान शुक्रवार को उनके समर्थक जेल के आस-पास पहुंचे। लेकिन वे पुलिस के कड़े सुरक्षा प्रबंधों के कारण जेल और टाउन पार्क के आस-पास टिक न सके। हालांकि इस पेशी पर समर्थकों की संख्या कम रही।