फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana: Youth ran over policeman in car, took him on bonnet for 100 meters

Haryana: युवक ने पुलिसकर्मी पर चढ़ाई कार, बोनट पर 100 मीटर तक ले गया

Tue, 12 Nov 2024 12:05 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 12 Nov 2024 12:05 AM IST
सार

पुलिसकर्मी हादसे में बाल-बाल बचा। पुलिस ने रोका तो कार रिवर्स गियर में दौड़ा ले गया। कार मालिक जींद निवासी एक शिक्षक है, कार को उसका बेटा चला रहा था।

विज्ञापन
Haryana: Youth ran over policeman in car, took him on bonnet for 100 meters
सीसीटीवी में कैद वारदात। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के हांसी में बड़सी गेट के समीप एक युवक ने कार से पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर कुचलने का प्रयास किया। इस दौरान टक्कर लगने से पुलिसकर्मी उछल कर कार की बोनट पर आ गिरा। युवक पुलिसकर्मी को कार की बोनट पर लिए 100 मीटर दूरी तक कार चलाता रहा। जब कार धीमी हुई तो पुलिसकर्मी नीचे गिरा। पुलिस व आमजन उसे पकड़ने के लिए दौड़े तो युवक मौके से कार को रिवर्स गियर में लाकर भाग गया।

विज्ञापन


घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। यह सारा घटना क्रम फिल्मी स्टाइल में हुआ। मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। एसपीओ राकेश कुमार बड़सी गेट पर तैनात थे। तभी युवक जींद रोड की तरफ से बड़सी गेट पहुंचा। इस दौरान उसने पहले एक ठेला गाड़ी को टक्कर मारी।
विज्ञापन


इस पर एसपीओ राकेश ने उसे रोकने का प्रयास किया तो युवक ने कार पुलिसकर्मी पर चढ़ा दी। जिससे पुलिसकर्मी उछल कर कार के बोनट पर आ गिरा। पुलिसकर्मी ने कार के वाइपर पकड़े रखा। वहीं युवक भी कार को दौड़ाता रहा। करीब 100 मीटर बाद युवक ने जाम में कार धीमी की तब जाकर पुलिसकर्मी नीचे गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अन्य पुलिसकर्मी भी वहां पहुंचे और युवक को बाहर निकालने का प्रयास करने लगे। लेकिन आगे जाम को देखते हुए युवक कार को रिवर्स गियर में पीछे दौड़ा ले गया। पुलिसकर्मी फिर से उसे रोकने के लिए दौड़े। वहीं लोग भी उसे पकड़ने के लिए दौड़े। इस दौरान कार की चालक की तरफ का एक शीशा भी टूट गया।

लेकिन शीशा टूटने के बाद भी युवक नहीं रुका। युवक कार को उमरा गेट की तरफ दौड़ा कर फरार हो गया। गनीमत रही की रिवर्स गियर पर कार दौड़ाने के दौरान कोई व्यक्ति पीछे नहीं था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।


एसपीओ राकेश कुमार ने बताया कि कार से नीचे गिरने से उन्हें चोटें पहुंची हैं। मामले में पुलिस अधिकारियों को सूचित किया है। कार मालिक की पहचान हो गई है। कार मालिक जींद निवासी एक शिक्षक है। कार को उसका बेटा चला रहा था। कार में उसके बेटे के दोस्त भी सवार थे। वह एसडी महिला महाविद्यालय के समीप किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हांसी आए थे।
 
मामले में टक्कर मारने वाली कार का नंबर पता लग गया है। जांच की जा रही है। घायल एसपीओ के बयान पर आगामी कार्रवाई करेंगे। - रविंद्र सांगवान, डीएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed