फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana: Female constable arrested for taking Rs 40000 bribe

Haryana: 40 हजार रिश्वत लेते महिला हवलदार गिरफ्तार, छेड़छाड़ के केस से नाम हटाने की एवज में की मांग

Thu, 20 Jun 2024 09:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 20 Jun 2024 09:08 PM IST
सार

छेड़छाड़ के केस से नाम हटाने की एवज में रुपये मांगे गए थे। एंटी करप्शन ब्यूरो ने महिला हवलदार और अर्बन एस्टेट थाना के मुंशी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मुंशी थाने से फरार हो गया।

विज्ञापन
Haryana: Female constable arrested for taking Rs 40000 bribe
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के हिसार में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने छेड़छाड़ के एक मामले में आरोपी का नाम हटाने की एवज में 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए अर्बन एस्टेट थाना में कार्यरत महिला हवलदार सुमित्रा को जिंदल पार्क से गिरफ्तार किया है। टीम ने नरवाना निवासी विरेंद्र की शिकायत पर महिला हवलदार सुमित्रा और अर्बन एस्टेट थाना के मुंशी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने मुंशी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी तो वह थाने से फरार हो गया।

विज्ञापन


एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत देने वाले जींद जिला निवासी विरेंद्र ने बताया कि उसके दोस्त का अपनी पत्नी के साथ मनमुटाव चल रहा है। दोस्त के कहने पर उसकी पत्नी के साथ बातचीत की और उसको घर बसाने को बोला। बाद में उसकी पत्नी ने अर्बन एस्टेट पुलिस थाना में मेरे खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन


केस दर्ज होने के बाद 13 जून को अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने महिला हवलदार सुमित्रा का फोन आया। उसने कहा कि तुम्हारे खिलाफ केस दर्ज हुआ है। इसलिए थाने में आना होगा। थाने गया तो वहां पर पुलिसकर्मी सुमित्रा मिली। महिला पुलिस कर्मी मुंशी के कमरे में ले गई। मुंशी ने कहा कि केस से नाम कटवाना है तो 50 हजार रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला पुलिस कर्मी ने कहा कि 40 हजार में काम बन जाएगा। उसके बाद वहां से घर आ गया। बुधवार को महिला पुलिस कर्मी ने फोन कर 40 हजार रुपये लेकर आने की बात कही। महिला कर्मी को कहा कि अभी मेरे पास इतने रुपये नहीं है गुरुवार को रुपये लेकर आ जाऊंगा।


एंटी करप्शन ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक ने कैथल के इंस्पेक्टर महेंद्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम ने शिकायतकर्ता को पाउडर लगे हुए 500-500 के नोट दे दिए, जो कि 40 हजार रुपये थे। नागरिक अस्पताल के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. तरुण को राजपत्रिक अधिकारी नियुक्त किया। महिला पुलिस कर्मी सुमित्रा ने शिकायतकर्ता को रुपये लेकर जिंदल पार्क में बुलाया। जब शिकायतकर्ता ने महिला कर्मी को रुपये दिए तो एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगेहाथों पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed