{"_id":"66ae61f6754a309bad08e215","slug":"haryana-cheated-of-rs-20-lakh-on-the-pretext-of-job-by-pretending-to-be-home-minister-amit-shah-s-pa-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: गृहमंत्री अमित शाह की पीए बता नौकरी का झांसा देकर 20 लाख रुपये ठगे, खुद को आईपीएस बताया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: गृहमंत्री अमित शाह की पीए बता नौकरी का झांसा देकर 20 लाख रुपये ठगे, खुद को आईपीएस बताया
Sat, 03 Aug 2024 10:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 03 Aug 2024 10:29 PM IST
सार
धोखाधड़ी करने वाली युवती ने खुद को आईपीएस और भाई को रेलवे में टीसी बताया। पुलिस ने भाई-बहन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
फ्रॉड केस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरियाणा के हिसार में खुद को आईपीएस और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पीए बता रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवती से 20 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आजाद नगर थाना पुलिस ने इस मामले में भाई-बहन के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि पीड़िता की फोटो और वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह हिसार में निजी अस्पताल में नौकरी करती है। नवम्बर 2023 को राहुल नाम के युवक का फोन आया। उसने कहा कि वह रेलवे में टीसी है और उसकी बहन स्वाति राजकोट (गुजरात) में आईएएस अधिकारी है। तीन दिन बाद फिर फोन कर राहुल ने उसकी बात स्वाति से करवाई।
विज्ञापन
स्वाति ने कहा वह आईएएस अधिकारी है और गृहमंत्री अमित शाह की पीए है। वह रेलवे के अंदर स्पोर्ट्स का डिप्लोमा बनवाकर नौकरी दिलवा देगी। इसकी एवज में 8 लाख रुपये देने होंगे। झांसे में आकर युवती ने स्वाति को अपने दस्तावेज भेज दिए। फिर राहुल ने फोन कर कहा, बोला जल्द नौकरी मिल जाएगी। इसके बाद उसने राहुल को आठ लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन
शादी का दिया झांसा: कुछ दिन बाद राहुल ने फोन कर पीड़िता की अपने माता-पिता से बात करवाई। उन्होंने कहा कि आप सहमत हैं तो आपको नौकरी लगवाकर घर की बहू बना लेंगे, लेकिन उसने शादी से इन्कार कर दिया। दिसंबर 2023 में उसने राहुल को फोन कर पूछा कि नौकरी कब लगेगी। उसने कहा कि स्वाति अभी बाहर है।
राहुल के कहने पर उसने 85000 रुपये उसके खाते में ट्रांसफर दिए। पीड़िता ने बताया कि एक दिन इंस्टाग्राम पर जोनी मिलर नाम की आईडी से राहुल ने उससे बात की। उसने कहा कि तुम्हारी रेवाड़ी में नौकरी लग गई है। इसके लिए उसने 8 लाख रुपये और मांगे। पीड़िता ने किसी से उधार लेकर 4 लाख 6 हजार रुपये राहुल के खाते में डाल दिए। इस तरह आरोपियों ने उससे कुल 20 लाख रुपये और उसकी कार ले ली।
सदमे से पिता की गई जान
पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसके बारे में पिता को बताया तो उनकी अप्रैल 2024 में हार्ट अटैक से मौत हो गई। अब आरोपी रुपये देने से इन्कार कर रहे हैं।
पीड़िता की शिकायत पर राहुल और स्वाति के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। -जांच अधिकारी भूप सिंह, एसआई, आजाद नगर थाना