{"_id":"64196d16db70199aa4005083","slug":"hansi-murthy-episode-tears-welled-up-in-bablu-mother-eyes-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांसी मूर्ति प्रकरण: बबलू की मां की आंखों में छलके आंसू, बोलीं- इंसाफ नहीं मिला तो यहीं कर लूंगी खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हांसी मूर्ति प्रकरण: बबलू की मां की आंखों में छलके आंसू, बोलीं- इंसाफ नहीं मिला तो यहीं कर लूंगी खुदकुशी
Tue, 21 Mar 2023 02:10 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 21 Mar 2023 02:10 PM IST
सार
हांसी के मूर्ति प्रकरण में आरोपी बबलू की मां सामने आई है। बबलू की माता मुन्नी देवी ने कहा अगर बेटे को इंसाफ नहीं मिला तो हांसी में ही आत्महत्या कर लूंगी। वहीं सीआईए पर भी बेटे से मारपीट के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
बबलू की मां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मूर्ति प्रकरण को लेकर बबलू के खिलाफ मामला दर्ज करने को लेकर बबलू की माता मुन्नी देवी की आंखों में छलके आंसू बोली अगर बेटे को इंसाफ नहीं मिला तो हांसी में आत्महत्या कर लूंगी। मुन्नी देवी ने कहा कि अगर मेरा बेटा चोर होता तो मीडिया के सामने क्यों आता। उन्होंने कहा कि मुकदमे को रद्द करवाने को लेकर वह एडीजीपी से मुलाकात कर इंसाफ की गुहार लगाएगी।
विज्ञापन
सीआईए पर लगाया आरोप
उन्होंने कहा की सीआईए टू ने मेरे बेटे को बेरहमी से पीटा और उनसे मूर्ति जबरन छीन ली। उन्होंने कहा कि हम कई वर्षों से हांसी में मजदूरी का काम करते हैं। बबलू की तीन बहनें हैं जिनकी शादी करनी है अब काम नहीं करेंगे तो शादी और रोटी कैसे खाएंगे। पुलिस हमें तंग कर रही है जबकि जिनको पीटना चाहिए था वो खुलेआम घूम रहे हैं हम गरीब है इस लिए हमें तंग किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पानीपत में वूलटैक्स कंपनी में भीषण आग: फैक्टरी में दरी-कंबल बनाने का होता है काम, आसपास का एरिया खाली करवाया
विज्ञापन
आडियो रिकॉर्डिंग मीडिया में पेश की
आप नेता मनोज राठी ने मूर्ति में सोने की पहचान करने वाले ज्वैलर्स विवेक पाटिल व बबलू की आडियो रिकॉर्डिंग भी पेश की, जिसमें दोनों की बातचीत में 14 लाख के लेन देन व मूर्ति में 80 प्रतिशत सोने का जिक्र है। मगर उसके बाद भी कोई कार्रवाई ना होना साफ लापरवाही दर्शाता है। उन्होंने कहा कि विवेक पाटिल खुद हांसी सीआईए के साथ आरोपी है लेकिन हांसी पुलिस ने उसे शिकायतकर्ता बना दिया।
हिसार में एक ईमानदार एडीजीपी मिला है
इस अवसर पर उपस्थित बबलू की माता मुन्नी देवी ने कहा कि उसका बेटा निर्दोष है, उसने कभी कोई गलत काम नहीं किया। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए घटना की शुरूआत से लेकर अंत तक हांसी एसपी, सीआईए, अन्य अफसर, ज्वैलर्स व बबलू की कॉल डिटेल निकलवाई जाए और हांसी एसपी जो शक के घेरे में हैं, उनका तुरंत तबादला किया जाए। राठी ने कहा कि हमे हिसार में एक ईमानदार एडीजीपी मिला है, हमे सरकार पर विश्वास नहीं मगर एडीजीपी श्री कांत जाधव पर पुरा विश्वास है कि वह दूध का दूध पानी का पानी कर बबलू को इंसाफ दिलाने का काम करेंगे वहीं आरोपीयो के खिलाफ़ कड़ी कार्रवाई करेंगे।