{"_id":"69a272964e1982d539011406","slug":"hansi-extortion-case-accused-opens-fire-on-police-injured-in-retaliatory-firing-by-bullet-in-leg-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांसी में रंगदारी का मामला: आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हांसी में रंगदारी का मामला: आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल
Sat, 28 Feb 2026 10:15 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sat, 28 Feb 2026 10:15 AM IST
सार
हांसी की पुरानी सब्जी मंडी स्थित दुकान में दो बाइक सवार युवकों ने पर्ची फेंककर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पर्ची में लिखा था कि "लाला, 50 लाख की फिरौती है। एक दिन का टाइम है, बाकी काम मेरा है।"
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
हांसी में छोटू मिष्ठान भण्डार के संचालक हिमांशु उर्फ हन्नी सपड़ा से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। आरोपी ने हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। आरोपी अनुराग के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मामले की शुरुआत शुक्रवार को हुई जब पुरानी सब्जी मंडी स्थित दुकान में दो बाइक सवार युवकों ने पर्ची फेंककर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पर्ची में लिखा था कि "लाला, 50 लाख की फिरौती है। एक दिन का टाइम है, बाकी काम मेरा है।" इसमें नाम बासु उर्फ अनुराग और हिमांशु का जिक्र था। दुकान मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों अनुराग और हिमांशु को दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। शनिवार रात करीब 11:10 बजे स्पेशल स्टाफ की टीम आरोपी अनुराग को वारदात में प्रयुक्त अवैध हथियार बरामद करने के लिए सुंदर नगर नहर पुल के पास ले गई। इसी दौरान अनुराग ने मौके का फायदा उठाकर पुलिस पर अचानक फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की और अनुराग के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने तत्काल उसे काबू कर गिरफ्तार किया और प्राथमिक उपचार के लिए नागरिक अस्पताल हांसी भिजवाया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन