{"_id":"58e695a54f1c1b41485b65d4","slug":"hang-hang-in-hisar-husband-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो पति ने लगा ली फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी ने शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो पति ने लगा ली फांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Fri, 07 Apr 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन बैंक का चक्कर काटने के बाद नहीं बदली किसान की नोट, लगाई फांसी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-15 में वीरवार सुबह नेपाल के 26 वर्षीय नारायण ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव कमरे में पंखे पर चुन्नी के फंदे में लटकता मिला। सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नेपाल के जीत बहादुर ने बताया कि चार साल पहले उसका भाई नारायण परिवार के साथ यहां रोजगार की तलाश में आया था। वह यहां सेक्टर-15 में किराये के मकान में रहने लगा। वह शादी समारोह में वेटर का काम करता था। नारायण शराब पीने का आदी था। उसने वीरवार सुबह 6 बजे उठते ही पत्नी राधिका से शराब पीने के लिए रुपये मांगे।
विज्ञापन
पत्नी ने रुपये देने से इनकार कर दिया। वह बोली कि बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराना है। उसके बाद वह कमरे में चला गया। कुछ देर बाद राधिका चाय लेकर कमरे में गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांककर देखा तो नारायण पंखे पर फंदे में लटक रहा था। यह देख राधिका ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कोर्ट कांप्लेक्स चौकी के एएसआई दिनेश कुमार ने टीम समेत मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। सिविल लाइन पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन