{"_id":"c34b8887be76ed1618fc648cde74595f","slug":"gulity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यज्ञ के बहाने पुजारी ने की छेड़छाड़, एक साल कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यज्ञ के बहाने पुजारी ने की छेड़छाड़, एक साल कैद
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Tue, 10 Nov 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीजेएम हेमंत कुमार की कोर्ट ने सोमवार को महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में मंदिर के एक पुजारी पंडित चंद्रमणि कपिल को दोषी करार देते हुए एक साल कैद की सजा सुनाई है।
महिला ने मुलतानी चौकी पुलिस को शिकायत दी थी। कोर्ट में चले अभियोग के अनुसार 8 जुलाई 2013 को पुुजारी चंद्रमणि के खिलाफ सिटी थाना में केस दर्ज हुआ था। पीड़िता के वकील एडवोकेट एसएस बामल ने बताया कि शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने बताया कि मंदिर का पंडित चंद्रमणि उनके घर आया था। उस दौरान उसने घर में सुख शांति के लिए हवन करवाने की बात कही थी।
पंडित ने कहा था कि हवन यज्ञ उस समय करना होगा जब घर पर कोई नहीं होगा। इसी दौरान पंडित ने महिला के साथ छेड़खानी भी की। महिला ने उसका विरोध किया तो पंडित मौके से फरार हो गया। मामले की शिकायत महिला ने चौकी में दे दी। कोर्ट ने आरोपी को 6 नवंबर को दोषी करार दिया था। सोमवार को इस मामले में पंडित को एक साल की सजा सुनाई गई।