फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Grandson Crosses All Limits for Property Grandfather Brutally Murdered in Kumbha Attacked with Stick and Clubs

खून से सने रिश्ते: जायदाद के लिए पोते ने लांघी सारी हदें, हांसी में दादा की निर्मम हत्या, लाठी-डंडों से वार

Sat, 23 May 2026 10:57 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sat, 23 May 2026 10:57 AM IST
सार

आरोप है कि लाठी-डंडों से की गई मारपीट में बुजुर्ग के सिर पर गंभीर चोटें आईं जिससे उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि परिवार के लोग बरखा राम के साथ अक्सर मारपीट करते थे और उन्हें ठीक से खाना भी नहीं देते थे।

विज्ञापन
Grandson Crosses All Limits for Property Grandfather Brutally Murdered in Kumbha Attacked with Stick and Clubs
मृतक बिरखा - फोटो : संवाद

विस्तार

गांव कुंभा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। गांव के 80 वर्षीय बरखा राम की उनके पोते अंकित ने डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने बुआ की शिकायत पर भतीजे के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, आरोपी पोते को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में विवाद जमीन को लेकर बताया जा रहा है।

विज्ञापन


घटना वीरवार देर रात करीब 10 बजे की है। बुजुर्ग को पहले उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर उनके परिजन मौके पर पहुंचे। बरखा राम अधिकतर समय अपनी बेटियों के पास रहते थे और करीब 15 दिन पहले ही गांव लौटे थे। पुलिस को दी शिकायत में हिसार के सेक्टर 1 निवासी कमलेश ने बताया कि वह दो भाई व तीन बहने हैं। तीनों बहने हिसार में शादीशुदा हैं। पिता बरखा राम गांव में अपने बेटे रामफल के पास रहते थे। वीरवार रात करीब दस बजे उन्हें सूचना मिली की अंकित ने उनके पिता बरखा राम को चोट मारी है। जिसको उपचार के लिए हांसी लेकर गए हैं।
विज्ञापन


सूचना पर वह अपनी बहन चंद्रपति के साथ हिसार से कुंभा में रात करीब साढ़े 12 बजे पहुंचीं। तब उन्हें आस-पड़ोस के लोगों ने बताया कि उनके पिता को अंकित ने डंडों से चोट मारकर हत्या की है। उनके पिता ने उन्हें पहले ही बतलाया था कि अंकित उसे मकान को अपने नाम करवाने के लिए बार-बार तंग करता है। न ही समय पर खाना खाने देता है और बात-बात पर उसे घर से निकालने की धमकी देता है। उनके अनुसार अंकित ने ही डंडे से चोट मारकर उनकी हत्या की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिकी में अंकित पुत्र रामफल पर डंडा से चोट मारकर पिता बरखा राम की हत्या का आरोप लगाया है।मृतक परिजन ओमप्रकाश ने बताया कि बुजुर्ग को दैनिक जीवन के काम करने से भी रोका जाता था और उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता था। जमीन विवाद की बात को लेकर दादा, पोते, बेटा और पुत्रवधू के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर अंकित ने बरखा राम पर हमला कर दिया।


आरोप है कि लाठी-डंडों से की गई मारपीट में बुजुर्ग के सिर पर गंभीर चोटें आईं जिससे उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि परिवार के लोग बरखा राम के साथ अक्सर मारपीट करते थे और उन्हें ठीक से खाना भी नहीं देते थे। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सदानंद ने बताया कि गंभीर रूप से घायल बरखा राम को नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed