फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Girl student was raped by School peon in a village in Hisar of Haryana

स्कूल में घिनौनी करतूत: लड्डू खिलाने के बहाने कमरे में बुलाकर छठी कक्षा की छात्रा से चपरासी ने किया दुष्कर्म

Fri, 10 Feb 2023 10:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 10 Feb 2023 10:11 PM IST
सार

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में घिनौनी करतूत हुई है। स्कूल प्रिंसिपल पर भी केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि महिला प्रिंसिपल ने पीड़िता को धमकाया और किसी को बताने पर नाम काटने की धमकी दी। करीब 50 साल के चपरासी पर पोक्सो, एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Girl student was raped by School peon in a village in Hisar of Haryana
क्राइम

विस्तार

शिक्षा संस्थाओं में छात्राओं के यौन उत्पीड़न के मामले थम नहीं रहे हैं। हरियाणा के हिसार के हांसी क्षेत्र के एक गांव में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्कूल के चपरासी द्वारा छठी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चपरासी ने बच्ची को लड्डू खिलाने के बहाने क्लर्क के कमरे में बुलाया और मुंह दबाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट, एससी- एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत चपरासी ने 7 फरवरी को स्कूल की छुट्टी के समय छठी कक्षा की छात्रा को रोक लिया। चपरासी रामफल ने छात्रा को कहा कि क्लर्क के कमरे में चलो वहां लड्डू रखे हैं, तुम खा लेना।
विज्ञापन


छात्रा जब कमरे में गई तो करीब 50 वर्षीय चपरासी रामफल ने मुंह दबाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।आरोपी क्लर्क ने बच्ची को इस बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब पीड़ित छात्रा ने स्कूल की प्रिंसिपल को बताया तो महिला प्रिंसिपल ने उसे धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में किसी को कुछ न कहने की बात की। परिजनों ने कहा कि प्रिंसिपल ने पीड़िता को स्कूल से निकालने की धमकी दी थी। इस घटना के बारे में प्रिंसिपल को बताया तो उनकी बेटी को बुलाकर धमकाते हुए कहा कि अगर तुमने बात किसी को बताई तो तुझे स्कूल से निकाल दूंगी।

डरी सहमी बच्ची ने इस बारे में अपने परिवार के लोगों को बताया। जिसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट, एससी- एसटी के तहत स्कूल के चपरासी रामफल व प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

आरोपी चपरासी रामफल के खिलाफ पोक्सो, एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इसके अलावा स्कूल की प्रिंसिपल के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे। -सतीश कुमार, डीएसपी, हांसी

इस मामले में जांच के लिए स्कूल लेवल पर कमेटी बनी है। जिसमें मैं भी शामिल हूं। आरोपी चपरासी को निलंबित करने के लिए कार्रवाई शुरु कर दी है। शनिवार दोपहर तक निलंबित कर देंगे। प्राचार्य के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई के लिए निदेशालय को लिखेंगे। -कुलदीप सिहाग,जिला शिक्षा अधिकारी, हिसार

पहले भी आ चुके मामले

  • इससे पहले वर्ष 2015 में हिसार जिले के एक आश्रम में बच्चियों के यौन शोषण का मामला आया था। जिसमें आश्रम के केयर टेकर को आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है।
  • वर्ष 2019 में आदमपुर क्षेत्र के एक राजकीय स्कूल में 24 छात्राओं के यौन शोषण का मामला आया।
  •  चरखी दादरी में छह फरवरी को छात्रा को मोबाइल पर गलत मैसेज भेजने पर शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया।
  • भूना खण्ड के एक गांव में छह माह पहले प्राइवेट स्कूल के चालक द्वारा वैन में अश्लील गीत बजाने व छात्रा के साथ गलत हरकत करने के मामले में पुलिस ने कानूनी सलाह लेकर स्कूल के डायरेक्टर, एक अध्यापक तथा वैन चालक के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
  • दिसंबर महीने में एक गांव के स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं से अश्लील हरकतें करने के आरोप में प्रिंसिपल नरेंद्र के खिलाफ पोक्सो एक्ट व जेजे एक्ट में केस दर्ज किया गया था।
  • दिसंबर के पहले सप्ताह में भूना खंड के ही एक गांव के स्कूल में संस्कृत अध्यापक के खिलाफ भी छात्राओं को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed