{"_id":"5803ccd84f1c1b6e522938ca","slug":"gavad-village-hisar-daory-murder-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गावड़ में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गावड़ में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Mon, 17 Oct 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
नेशनल कान्फ्रेंस के नेता की हत्या
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के गांव गावड़ में शनिवार रात छत पर सो रही विवाहिता 21 वर्षीय सुदेश की दहेज की मांग के चलते गला घोंटकर और मारपीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने पति और अन्य पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सुदेश पत्नी सुरेंद्र रविवार सुबह गावड़ में अपनी ससुुराल में छत पर चारपाई पर मृत हालत में मिली। किसी द्वारा फोन पर सूचना देने पर गांव सरसाना से मृतका के ताऊ सुभाष परिजनों और अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सदर थाना से एसआई कृष्णलाल कुछ देर बाद टीम समेत गावड़ में पहुंच गए और मौके का बारीकी से मुआयना किया। सुदेश चारपाई पर मृत पड़ी थी और गले, मुंह, नाक, होंठ और गर्दन पर चोट के निशान थे। चारपाई देेखकर उसकी छटपटाहट का अंदाजा साफ लगाया जा सकता था। चारपाई के पास कीटनाशक की एक खाली शीशी भी रखी थी और उसके शरीर पर भी कुछ कीटनाशक पड़ा था। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
सरसाना की सुदेश की शादी 4 जून 2014 को गांव गावड़ के सुरेंद्र के साथ हुई थी। दंपति का कोई बच्चा नहीं है। सरसाना के सुभाष ने पुलिस को शिकायत देकर कहा है कि उसकी भतीजी सुदेश को उसका पति सुरेंद्र, जेठ सुरेश, जेठानी सुनीता और दो-तीन अन्य दहेज की मांग के चलते तंग करते थे और उन्होंने इसी के चलते सुदेश की गला घोंटकर और मारपीट कर हत्या कर दी। वे बार-बार बाइक की मांग कर रहे थे। सोने का कड़ा और चेन भी मांगते थे। उन्होंने दो महीने पहले भी सुदेश को कीटनाशक पिला दिया था, मगर तक मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा था। शव का पोस्टमार्टम रविवार शाम सरकारी अस्पताल में किया गया। बाद में मायके वाले संस्कार के लिए शव को लेकर सरसाना रवाना हो गए। सदर थाना पुलिस ने इस बारे में पति सुरेंद्र, जेठ सुरेश, जेठानी सुनीता और दो-तीन अन्य के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन