{"_id":"624890b448127b5579370f14","slug":"gang-raped-the-girl-by-taking-her-hostage-in-hisar-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: युवती को बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, चार पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार: युवती को बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, चार पर केस दर्ज
Sat, 02 Apr 2022 11:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:36 PM IST
सार
आरोप है कि छेड़छाड़ का मुकदमा वापस करवाने के लिए मंदिर में शादी का ढोंग रचा। एक नामजद समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के हिसार जिले के एक गांव में रहने वाली युवती से गांव के ही युवक ने छेड़छाड़ का मुकदमा वापस करवाने के लिए मंदिर में शादी का ढोंग रचा। इसके बाद उसे शेखपुरा की एक ढाणी में बने कमरे में ले गया और बंधक बना लिया। इसके बाद बंदूक दिखाकर आरोपी युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
आरोपियों की इस साजिश में युवती के ताऊ का लड़का भी शामिल है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सुरेश समेत चार के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने, शस्त्र अधिनियम और एससी-एसटी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि साल 2021 में गांव के सुरेश के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था। उसके बाद से वह हमारे परिवार के साथ रंजिश रखने लगा। वह केस कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी मुझे जगह-जगह जाते रोक लेता और धमकी देता। वह धीरे-धीरे मुझ पर दबाव बनाने लगा कि मैं सुधर गया हूं और मैं तुम्हें पसंद करता हूं। तुम केस वापस ले लो, मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं। मैं उसकी बातों में आ गई।
विज्ञापन
फरवरी 2022 को मुझे बहला-फुसलाकर एक मंदिर में ले गया और मेरे साथ शादी की। वह उसी दिन मुझे शेखपुरा गांव की एक ढाणी में ले गया और एक कमरे में बंद कर दिया। आरोपी ने जातिसूचक टिप्पणी कर कहा कि तूने गांव में मेरी नाक कटवा दी, अब इसका बदला लेगा। इसी दौरान उसका एक दोस्त कमरे में आया और उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया।
इसके बाद दोनों ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। कुछ दिन उन्होंने मुझे कमरे में बंधक बनाए रखा। इसके बाद मुझे पता चला कि इस साजिश में उसके ताऊ का लड़का भी शामिल है। 19 मार्च को वह किसी तरह अपनी रिश्तेदारी में पहुंची और आपबीती बताई। बाद में पुलिस को सूचना दी। जांच अधिकारी एचसी सूरजमल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर सुरेश समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।