फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fury among municipal employees over non-arrest of attackers in Hisar even after 6 days

Hisar: हमलावरों की 6 दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने पर नगर निगम कर्मचारियों में रोष, हड़ताल पर बैठे

Wed, 22 Feb 2023 01:36 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 22 Feb 2023 01:36 PM IST
सार

15 जनवरी को नगर निगम की पशु पकड़ने वाली टीम महावीर कॉलोनी में पशुओं को पकड़ रही थी। इस दौरान एक पशुपालक ने टीम के साथ गाली गलौज किया और उन्हें धमकी भी दी। शाम 5:00 बजे अवकाश के बाद जब पशु पकड़ने वाली टीम का कर्मचारी कृष्ण अपने घर लौट रहा था>

विज्ञापन
Fury among municipal employees over non-arrest of attackers in Hisar even after 6 days
धरने पर बैठे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार नगर निगम की पशु पकड़ने वाली टीम के कर्मचारी पर हमला करने वाले आरोपियों की 6 दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने पर नगर निगम के सभी कर्मचारी बुधवार को हड़ताल चले गए। इस दौरान शहर में न तो सफाई हुई और निगम की किसी भी शाखा में कोई काम भी नहीं हुआ। इस कारण से निगम में काम करवाने लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई हिसार के पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक निगम कर्मचारी काम पर नहीं लौटेंगे।

विज्ञापन



लगातार दूसरे दिन शहर में नहीं हुई सफाई
15 जनवरी को नगर निगम की पशु पकड़ने वाली टीम महावीर कॉलोनी में पशुओं को पकड़ रही थी। इस दौरान एक पशुपालक ने टीम के साथ गाली गलौज किया और उन्हें धमकी भी दी। शाम 5:00 बजे अवकाश के बाद जब पशु पकड़ने वाली टीम का कर्मचारी कृष्ण अपने घर लौट रहा था तो रास्ते में पशुपालक मोनिया गुर्जर और अन्य ने मिलकर कृष्ण पर हथियारों से हमला कर घायल कर दिया था। निगम कर्मचारियों ने घायल कर्मचारी को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया था। इस मामले में घायल कर्मचारी व निगम प्रशासन की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई थी जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस भी दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed